Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 05:19
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना दो चरणों में होगा चुनाव, कुल 7.43 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
    Headline

    बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को मतगणना दो चरणों में होगा चुनाव, कुल 7.43 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

    today post liveBy today post liveOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    New Delhi :- बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान सोमवार को हो गया। राज्य में इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

     

    पहले चरण में 121 सीटें, दूसरे में 122 सीटों पर मतदान

     

    ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।राज्य में इस बार कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिलाएं और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि बिहार में 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, 14 हजार 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता, और 1.63 लाख सेवा मतदाता हैं।18 से 19 वर्ष की आयु के 14.01 लाख और 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 1.63 करोड़ मतदाता हैं।

    करीब 14 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नए मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर वोटर कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

     

    90 हजार से अधिक मतदान केंद्र, सभी पर वेबकास्टिंग सुविधा

     

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पूरे राज्य में 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं — इनमें से 76,801 ग्रामीण और 13,911 शहरी क्षेत्रों में हैं।प्रत्येक केंद्र पर औसतन 818 मतदाता होंगे।

    इसके साथ ही 292 दिव्यांग, 38 युवा और 1,044 महिला संचालित मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।चुनाव आयोग ने 1,350 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है, जहां वेबकास्टिंग सुविधा से निगरानी रखी जाएगी।

     

    मतदाता सूची में सुधार का नया मानक

     

    ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश की है।

    अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की गई। नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा सकेगा, लेकिन अंतिम सूची जारी होने के बाद नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा।

     

    243 सीटों पर होगी टक्कर

     

    बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 38 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।प्रेस वार्ता में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद थे।

    ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग, राज्य प्रशासन के सहयोग से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.