Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 06:40
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन, यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता शामिल
    Headline

    राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन, यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता शामिल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 17, 2022Updated:December 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी  के द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के इस कड़ी में आज राजधानी रांची में रांची महानगर कांग्रेस कमिटी एवं रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत जोड़ो यात्रा झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

    भारत जोड़ो यात्रा स्थानीय शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शाहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक राजेश कच्छप, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    इस अवसर पर टाना भगतों का दल ढोल नगाड़ा, पारंपारिक झांकियों के साथ-साथ हजारों हजार की संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल मार्च करते हुए शहीद चौक से फिरायालाल चौक पहुंचे। इसके उपरांत भारत जोड़ो यात्रा वहां अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओल्ड एचबी रोड होते हुए लालपुर चौक पहुंचा, जहां विभिन्न समुदाय के लोगों एवं स्वयं सेवी संगठनों द्वारा जोरदार एवं भव्य तरीके से सभी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा आगे की ओर बढ़ी, जिसमें जनता का भरपूर समर्थन मिला।इसके पश्चात् भारत जोड़ो यात्रा कोकर बिरसा मुुंडा समाधि स्थल पर पहुंचा, जहां भगवान बिरसा मुण्डा की समाधि पर माल्यार्पण कर यात्रा सभा में परिणत हो गया।

    प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 101 दिन पूरा हो गये है।  उन्होंने कहा कि हमारी हीं पार्टी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलायी है और संविधान का निर्माण किया है। यह हमारा दायित्व है कि समाज में सौहार्द बना रहे और संविधान की रक्षा हो। वर्तमान समय में देश में नफरत का माहौल व्याप्त है और चहुंचोर बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से आम जनता त्राहिमाम है, इसे हमें भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से दुरूस्त करना है। केंद्र की भाजपा सरकार को 2024 के आम चुनाव में देश की जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि टाना भगत महात्मा गांधी के उपदेश को पूरा करेंगे।

    भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोध कांत सहाय ने कहा भारत जोड़ो यात्रा आंदोलन का रूप ले चुका है जिसमें हमे लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी प्रतिदिन 15 किलोमीटर चल रहे हैं अभी तक 105 दिन में लगभग 300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज रांची की यह पदयात्रा झारखंड में ऐतिहासिक थी। विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा आज भगवान बिरसा मुंडा के पावन धरती में हमसभी को संकल्प लेना होगा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकार को उखाड़ फेंकना है। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में नफरत की राजनीति कर रही है, साथ हीं साथ लोगों को गुमराह करने का काम किया है। महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ,रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन का उद्देश्य महान है इसलिए पूरे देश में हमारे नेता के साथ जन सैलाब उमड़ रहा है।

    भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए लगभग 200 टाना भगतो के बीच कम्बल का वितरण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के द्वारा अपने आवास में किया तथा अल्पाहार के रूप में गुड़-चूड़ा उनके बीच वितरण किया गया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कांग्रेस नफरत भारत जोड़ो यात्रा मिटाने रांची न्यूज राहुल गांधी शहीद स्मारक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.