संविधान से ऊपर शरिया की मानसिकता झारखंड सरकार में शामिल”
“मुसलमान कब्र में नहीं सब्र में है जैसी मानसिकता ही कलमा पढ़ाकर, धर्म पूछकर निर्दोष की करते हैं हत्या”
Ranchi News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पहलगाम में घटी आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड भाजपा इस दुख की बेला में उनके साथ खड़ी है। मरांडी ने कहा कि ये पहली आतंकवादी घटना है जिसमें आतंकवादियों ने धर्म पूछकर,कपड़े उतरवाकर और कलमा पढ़ने केलिए मजबूर कर निर्दोष और निहत्थे लोगों की हत्या की है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में ऐसे आतंकवादी बक्से नहीं जाएंगे।उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज झारखंड में भी ऐसी मानसिकता के लोग मौजूद हैं। झारखंड सरकार में शामिल मंत्री ही संविधान से ऊपर शरिया को मानते हैं।
कहा कि मुसलमान कब्र में नहीं है,सब्र कर रहा है।सड़क पर उतरेगा तो मारकाट होगा, ऐसी भाषा बोलने वाले लोग सत्ता की कुर्सी पर बैठे हैं।
कहा कि इनके पास हथियार नहीं है इसलिए बयानों से वार कर रहे। लेकिन मानसिकता में कोई अंतर नहीं है।
कहा कि अगर मुद्दों की लड़ाई लड़नी है तो लोकतंत्र में कई रास्ते हैं लेकिन हिंसा की भाषा लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं। कहा कि ऐसी मानसिकता जो संविधान से ऊपर शरिया को माने उसे तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।
प्रेसवार्ता में प्रवक्ता रमाकांत महतो, विजय चौरसिया,मिसफिका हसन और योगेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल थे।

