Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 16 March 2026 || 14:44
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड के नए मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार,अधिसूचना जारी
    Headline

    झारखंड के नए मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार,अधिसूचना जारी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। मंगलवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

    अधिसूचना के मुताबिक, अविनाश कुमार को फिलहाल अगले आदेश तक मुख्य सचिव के दायित्व के साथ-साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और झारखंड भवन, नई दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वे ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक और झारखंड बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    अविनाश कुमार ने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई अहम पदों पर कार्य करते हुए विकास और ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति को राज्य सरकार की प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उन्होंने अलका तिवारी की जगह पदभार संभाला है, जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हुईं।

    वहीं, झारखंड सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को राज्य का विकास आयुक्त नियुक्त किया है। अजय कुमार को यह जिम्मेदारी उनके वर्तमान कार्यों के अलावा अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है।

    राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इन बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार ने अनुभवी और दक्ष अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर आने वाले समय में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने की कोशिश की है। खासकर ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अब नए नेतृत्व से बेहतर समन्वय और सुधार की उम्मीद की जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Ajay Kumar Development Commissioner Jharkhand Alka Tiwari retirement Jharkhand Jharkhand administrative reshuffle Jharkhand Chief Secretary Avinash Kumar Jharkhand IAS Avinash Kumar अजय कुमार विकास आयुक्त झारखंड अलका तिवारी रिटायरमेंट झारखंड झारखंड आईएएस अविनाश कुमार झारखंड प्रशासनिक फेरबदल झारखंड मुख्य सचिव अविनाश कुमार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    March 15, 2026

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    March 15, 2026

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.