सुकमा।
नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान के दौरान आईडी विस्फोट में कोबरा के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए वही विस्फोट में 9 जवान घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में मारे गए असिस्टेंट कमांडेंट का नाम नितिन भालेराव है। जानकारी अनुसार चिंतागुफा और चिंतलनार थाना क्षेत्र से कोबरा एसटीएफ और डीआरजी की टुकड़िया बीती रात एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकली थी। इस दौरान रात्रि 8:30 बजे चिंतागुफा थाना क्षेत्र के और अरबराज मेट्टा पहाड़ी के पास आईडी विस्फोट की घटना हुई। पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव के अनुसार घटनास्थल थाना चिंतागुफा के उत्तर पश्चिमी में 9 किलोमीटर और बुर्कापाल बेस कैंप से 6 किलोमीटर पश्चिम में है। आईडी ब्लास्ट में कोबरा 206 के सेकेंड इन कमांड दिनेश सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव समेत बटालियन के 10 जवान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत चिंतलनार फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में रात में ही सभी घायल 8 को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया। दो जवानों का इलाज चिंतलनार कैंप अस्पताल में चल रहा है।

