रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को रांची एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित लिपिक को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार रांची एसएसपी ऑफिस में पदस्थापित लिपिक का दीपक कुमार धनबाद निवासी रांची जिला बल में काार्यरत पुलिसक कर्मी शैलेन्द्र कुमार पांडेय जो 31 मार्च को सेवानिवृत होने वाले है। इनका पेंशन एवं टीए संबंधी कार्य करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग रहे थे।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
इसकी शिकायत पांडेय ने ब्यूरो में लिखित रुप से की थी। शिकायत के बाद जांच की गयी। जांच में आरोप सही पाया गया। इसके बाद छापेमारी कर लिपिक को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। लिपिक की गिरफ्तारी रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस से हुई है। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम दीपक कुमार को एसीबी मुख्यालय ले जाकर पूछताछ कर रही है।