Dumka News:- दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना गुरुवार रात करीब 1 बजे खुटोजोरो गांव में हुई, जहां 9 की संख्या में आए बदमाशों ने रियाज अंसारी के घर पर धावा बोल दिया।
अपराधी हथियार के बल पर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर तांडव मचाते रहे। करीब आधे घंटे तक चले इस लूटकांड में बदमाशों ने नगद और गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
लूटी गई संपत्ति
-
₹2,63,000 नकद
-
₹2,50,000 के सोने-चांदी के गहने
कुल मिलाकर ₹5 लाख से अधिक की संपत्ति अपराधियों ने लूट ली।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस गांव में अपराधियों के संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी सुनियोजित तरीके से आए थे और उन्हें घर की गतिविधियों की पहले से जानकारी होने की आशंका है।
पुलिस ने कहा है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

