Jamshedpur News:- दक्षिण रेलवे ने टाटानगर सहित आसपास के रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। मेंटेनेंस कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, री-शेड्यूल और डायवर्ट किया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन आने से पहले गाड़ियों की स्थिति अवश्य जांच लें।
रद्द की गई ट्रेनें
68077/68078 (आद्रा–वाया–आद्रा) मेमू पैसेंजर : 26 और 28 सितम्बर को रद्द।
68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर : 28 सितम्बर को रद्द।
12834 (अहमदाबाद–हावड़ा) एक्सप्रेस : 23 सितम्बर को रात 00:25 बजे प्रस्थान नहीं करेगी।
22829 (भुज–शालीमार) एक्सप्रेस : 23 सितम्बर को 15:15 बजे प्रस्थान रद्द।
शॉर्ट-टर्मिनेशन / शॉर्ट-ओरिजिनेशन
68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल) मेमू पैसेंजर : 23 और 27 सितम्बर को केवल आद्रा तक।
13503/13504 (बर्दवान–हटिया–बर्दवान) मेमू एक्सप्रेस : 23, 25, 26 और 28 सितम्बर को गोमो तक ही।
18019/18020 (जगन्नाथपुर–धनबाद) एक्सप्रेस : 22 से 26 और 28 सितम्बर तक बोकरो स्टील सिटी से चलेगी, धनबाद तक नहीं जाएगी।
63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया) मेमू : सोमवार और 25 सितम्बर को आद्रा तक ही।
री-शेड्यूल ट्रेनें
18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस : 28 सितम्बर को बक्सर से 90 मिनट देरी।
18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस : 23 और 24 सितम्बर को हटिया से 2 घंटे देरी।
18035 (खड़गपुर–खड़गपुर) एक्सप्रेस : 22 और 25 सितम्बर को 2 घंटे लेट।
डायवर्जन
18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस : 27 सितम्बर को अपने सामान्य मार्ग (चांडिल–पुरुलिया–कंसियारा–मुरी) के बजाय चांडिल–गोविंदपुर रोड–मुरी होकर चलेगी।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये बदलाव अस्थायी हैं और यात्रियों की सुरक्षा व बेहतर संचालन के लिए आवश्यक हैं।

