Nawada News:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार में राजनीतिक बदलाव जरूरी है,जिसके लिए युवा नेता तेजस्वी यादव के पक्ष में मतदान कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाएं। वे बुधवार को नवादा के आईटीआई मैदान में महागठबंधन के सौजन्य से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यहां महा गठबंधन से नवादा के उम्मीदवार राजद के प्रत्याशी पूर्व विधायक कौशल यादव ,गोविंदपुर से राजद प्रत्याशी पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव ,वारसलीगंज से अनीता देवी तथा रजौली से प्रत्याशी पिंकी भारती को मतदान कर बिहार में बदलाव के नियामक बने ।उन्होंने कहा कि 20 वर्षों तक रहे एनडीए के शासन में बिहार में भ्रष्टाचार तथा अफसर शाही राज्य को गर्ग में धकेल दिया है, जिससे बिहार के नागरिक काफी परेशान है ।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी युवा मुख्यमंत्री होंगे जो काफी मेहनत कर बिहार के विकास में योगदान सुनिश्चित करेंगे ।उन्होंने पूर्व विधान पार्षद सलमान रराजीव मुन्ना को अल्पसंख्यकों का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि उनके समर्पण से एनडीए की जीत होनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वोट कटवा से सावधान रहें। इस तरह के लोग वर्तमान में जातीय हवा देखकर वोट लेना चाहेंगे ।इसे दरकिनार कर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में पहला कर महां गठबंधन को वोट दें ।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि हर कीमत पर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने अखिलेश यादव का आभार भी जताया है। इस अवसर पर सभा को पूर्व विधान पार्षद सलमान रागीव ,पूर्णिमा यादव ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर विनय यादव आदि उपस्थित थे।

