Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 23:23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रामगढ़ उपचुनाव के पहले आजसू पार्टी के नेता की गोली मार हत्या
    Headline

    रामगढ़ उपचुनाव के पहले आजसू पार्टी के नेता की गोली मार हत्या

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 16, 2023Updated:February 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh: प्रदेश के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान के बीच आजसू पार्टी के एक कद्दावर नेता मनोज मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस वारदात के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए के घटक आजसू पार्टी और कांग्रेस के बीच है।

    बताया गया कि मनोज मुंडा की हत्या अमझरिया गांव के झांजी टोली के गुरुवार साप्ताहिक बाजार उस वक्त कर दी गई जब वे वहां किसी काम से गए थे। कुछ लोग उन्हें पकड़कर हाट से थोड़ी दूर ले गए और सिर पर सटाकर गोली मार दी। इसके बाद अपराधी आराम से वहां से निकल गए। बुरी तरह जख्मी हालत में मनोज मुंडा को रांची के रिम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है।अब तक यह पता नही चल पाया है की हत्या किन कारणों से की गई।

    इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित महतो सशस्त्र बल के जवान घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस एंगल पर भी तफ्तीश कर रही है कि इसके पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है। कुछ अरसा पहले पुलिस ने एक नक्सली वारदात के सिलसिले में मनोज मुंडा को हिरासत में लिया था। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

    इस बीच आजसू पार्टी के नेताओं ने इस हत्याकांड की भर्त्सना की है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि अपराधियों के बल पर मतदाताओं में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि रामगढ़ सीट पर आगामी 27 फरवरी को चुनाव कराये जाने हैं। आजसू पार्टी ने यहां गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता देवी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को मैदान में उतारा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां आजसू को पराजित कर इस सीट पर कब्जा किया था।

    मनोज मुंडा के पत्नी मालती देवी ने बताया कि झांजीटोली में वे हाट में मुर्गा लड़ाई देखने गए थे। इसी दौरान तीन लोग उसे पकड़ कर हाट से दूर ले गए और उसके सिर पर तीन गोलियां मार दी। इस घटना के तुरंत बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया और आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित महतो, भदानीनगर ओपी प्रभारी दुर्गाशंकर मंडल, बासल प्रभारी अमर शुक्ला, पतरातू प्रभारी गौतम कुमार और बरकाकाना प्रभारी शशि प्रकाश के साथ सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

    ग्रामीणों ने बताया कि मनोज मुंडा अपने मित्रों के साथ बैठे थे, तभी वहां तीन लोग आए और उसे जबरन किनारे ले गए। थोड़ी देर के बाद उन्होंने तीन गोलियों की आवाज सुनी। जब वे गोली चलने वाली जगह पर पहुंचे तो देखा मनोज जमीन पर लहुलुहान पड़ा है।
    मालती देवी ने बताया कि जेपीसी संगठन द्वारा तीन जनवरी को फोन से रंगदारी मांगा था। 10 जनवरी को लोवाडीह के जंगल में मिलने का बात हुई थी। लेकिन इसके बाद क्या हुआ यह किसी को नहीं पता है।

    आजसू पार्टी ने पतरातू प्रखंड कमिटी पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय मे पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष दिवंगत मनोज मुंडा की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आजसू नेताओं ने कहा कि राज्य में विधि – व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रखंड उपाध्यक्ष दिवंगत मनोज मुंडा की हत्या से पार्टी में घोर आक्रोश है। जल्द हीं दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आजसू पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आजसू नेता गोली रामगढ़ न्यूज हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.