सुपौल।
काफी जद्दोजहद और नाटकीय घटनाक्रम के बाद आखिर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से निकाह करने के लिए राजी हुआ और प्रेमी के परिजनो ने इस पर सहमति भी जतायी। इस घटना क्रम के बाद प्रेमी ने जिस दूसरी लड़की से शादी करने और बारात निकालने की तैयारी कर रखी थी वह धरी की धरी रह गई। सुपौल जिले के बीरपुर निवासी प्रेमिका और महद्दीपुर निवासी प्रेमी के बीच फेसबुक पर प्यार हुआ। फिर दीदार हुआ। इसके कुछ दिनो के बाद प्रेमी अपनी ही प्रेमिका से कन्नी काटने लगा। दरअसल प्रेमी किसी अन्य लड़की से शादी करने की तैयारी में लगा था। इसकी भनक लगते ही प्रेमिका पंचायत और अपने परिजन लेकर प्रेमी के घर पहुंची और हंगामा खड़ा कर दी। हंगामे का विरोध प्रेमी के परिजन करने लगे तब स्थित तनावपूर्ण हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहां उपस्थित पंचो के बीच प्रेमिका ने आपबीती बताते हुए हर हाल में प्रेमी युवक से हर हाल में निकाह करने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतत: प्रेमी की शादी जिस अन्य लड़की से फिक्स हुई थी, उसके परिजनो को सूचित कर वहां बुलाया गया। फिर पंचो के सहयोग से मामला सुलझा लिया गया और प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने पर राजी हुआ। इस तरह अन्य लड़की के घर बारात जाने की तैयारी पर ब्रेक लग गया।

