Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 22:00
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुर्शिदाबाद के बाद अब दक्षिण- 24 परगना में अशांति, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने वाहनों में लगाई आग,वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुआ बवाल
    Headline

    मुर्शिदाबाद के बाद अब दक्षिण- 24 परगना में अशांति, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने वाहनों में लगाई आग,वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुआ बवाल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Kolkata News:  पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के विरोध के नाम पर हिंसा थम नहीं रही है। मुर्शिदाबाद के बाद अब दक्षिण-24 परगना के भांगड़ में सोमवार को हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में जमकर बवाल किया, जिसमें कोलकाता पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और कई बाइकों में आग लगा दी गई। हिंसक घटनाओं के चलते बासंती हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बन गई।

    जानकारी के अनुसार भांगड़, मिनाखां और संदेशखाली से इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (आईएसएफ) के कार्यकर्ता सोमवार को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ कोलकाता के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बासंती हाईवे पर बैरामपुर के पास पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक दी। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस से भिड़ गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की करीब पांच बाइकों को आग के हवाले कर दिया और कोलकाता पुलिस की एक गाड़ी पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। पुलिस की एक वैन को भी क्षतिग्रस्त कर सड़क पर पलट दिया।

    हिंसा की शुरुआत सुबह भोजेरहाट इलाके में हुई, जहां तीन रास्तों के मोड़ पर पुलिस ने गार्डरेल लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। वहां भी इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। उन्होंने गार्डरेल तोड़ने की कोशिश की और फिर सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण बासंती हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे कोलकाता और दक्षिण-24 परगना के बीच संपर्क प्रभावित हुआ। पुलिस ने माइकिंग कर प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की, लेकिन तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता गया। प्रशासन की ओर से हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सोमवार की हिंसा ने यह संकेत दिया कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से वक्फ संशोधन कानून को लेकर राज्य के कई हिस्सों में विरोध तेज हो गया है। मुर्शिदाबाद पहले ही इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन का केंद्र बन चुका है। वहां हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। अब भांगड़ में हुई इस घटना से राज्य प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Murshidabad South-24 Parganas Wakf Amendment Act West Bengal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    March 11, 2026

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.