Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 15:37
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड से राज्यसभा की दो सीटो के लिए भाजपा के आदित्य साहू और झामुमो की महुआ माजी निर्विरोध निर्वाचित
    Headline

    झारखंड से राज्यसभा की दो सीटो के लिए भाजपा के आदित्य साहू और झामुमो की महुआ माजी निर्विरोध निर्वाचित

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 3, 2022Updated:June 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची।  झारखंड से भाजपा के आदित्य साहू और झामुमो की महुआ माजी राज्यसभा के लिए शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। विधानसभा के प्रभारी सह रिटर्निग अफसर सैयद जावेद हैदर ने दोनो निर्वाचित सदस्यो को प्रमाण पत्र दिया। मालूम हो कि राज्य में राज्यसभा की दो सीटो के लिए चुनाव होना था, जिसमें दो ही प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था, पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं लिया। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने दोनो के निर्वाचित होने की घोषणा कर दी।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना था। दो सीटों के लिए दो प्रत्याशी ने ही नामांकन किया था। नामांकन के साथ ही दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित थी। शुक्रवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने दोनों के निर्वाचित होने की घोषणा की।

    भाजपा से राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल पूरा होने से झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई थीं। दोनों सांसदों का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त हो रहा है। झारखंड में राज्यसभा के छह सीट हैं। इस बार एक सीट भाजपा के कोटे में आयी है और एक सीट झामुमो के कोटे में गयी है. इस तरह झारखंड से राज्यसभा में भाजपा की एक सीट कम हो गयी।

    झारखंड से चार बार राज्यसभा के लिए निर्विरोध प्रत्याशी चुने गये हैं। वर्ष 2014 के बाद यह पहला मौका है जब झारखंड से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी निर्विरोध चुनकर उच्च सदन जायेंगे। यहां पहली बार वर्ष 2004 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ था, तब भाजपा के यशवंत सिन्हा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टीफन मरांडी अपने-अपने दल के प्रत्याशी थे।

    दूसरी बार वर्ष 2006 में कांग्रेस के उम्मीदवार माबेल रेबेलो और भाजपा के प्रत्याशी एसएस अहलुवालिया निर्विरोध निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचे थे। तीसरी बार वर्ष 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी और राजद के प्रेमचंद गुप्ता उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

    राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय और प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्यों और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद आदित्य साहू भावुक भी हो गये। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि पार्टी मुझे इतना सम्मान देगी। उन्होंने भाजपा विधायकों के साथ आजसू के विधायकों को भी समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया।

    राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पार्टी के सभी विधायकों और राजद विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के उच्च सदन में झारखंड की बेटी को प्रतिनिधित्व करने का गौरवशाली मौका दिया है। देश के उच्च सदन में पार्टी द्वारा दी गयी बेटी के सम्मान को जाया नहीं जाने दूंगी और बेटियों की आवाज बनूंगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    झामुमाे निर्वाचित भाजपा रांची न्यूज राज्यसभा चुनाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    March 11, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.