जमशेदपुर।

साकची थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थिल भाजपा कार्यालय में एक युवक ने खुद को गोली मारकर सुसाईड कर लिया। इस घटना से आसपास के लोगो में दहशत है। घटना बुधवार दोपहर की है। मृतक की पहचान सुरेंद्र मिश्रा के रुप में की गई है।सूचना पर पहुंचे सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने घटना स्थल से एक पिस्तौल व खोखा बरामद किया है। जबकि साकची पुलिस कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी अनुसार भाजपा कार्यालय में अक्सर अनेक लोग अड्डेबाजी करते है। बुधवार को दोपहर को भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र मिश्र वहां पहुंचा और अचानक अपने सिर पर सरेआम गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुए इस घटना से भाजपा कार्यलय में बैठै लोगो में भगदड़ मच गई। मृतक युवक के रिश्तेदार धनंजय राय ने बताया कि सुरेंद्र मिश्रा ऑटो रिक्शा का लाइन टेकरी करता था ओर उसने संभवता प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या कर ली है। हलांकि अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और मामला संदेहास्पद बना है।