बक्सर।
मुरार थाना क्षेत्र के बैदा गांव में एक दिव्यांग युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की सुबह युवक का शव समीप के एक कुएं से बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान रवि कुमार (35) वर्ष के रुप में की गई है। घटना को लेकर युवक की मां के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी अनुसार गांव में ही युवक का अपना दुकान था। जहां से देर रात होलिक दहन देखकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहॅुचें डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया की अबतक हत्या के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पुछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
