Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 21:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रांची में जाली नोट के कारोबार का खुलासा, एक गिरफ्तार, जाली नोट बरामद
    Headline

    रांची में जाली नोट के कारोबार का खुलासा, एक गिरफ्तार, जाली नोट बरामद

    today post liveBy today post liveJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:- रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने जाली नोट के एक बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 500 मूल्य के 37 जाली नोट, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुभाष प्रसाद है।

    डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हिंदपीढ़ी निवासी माे. परवेज नाम के व्यक्ति के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। माे. परवेज ने पुलिस को बताया कि उसकी सुधा कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल की दुकान पर एक लड़का आया था। लड़का ने 3500 रुपया का एक मोबाइल खरीदा और भुगतान में 500 रुपया के सात नोट दिए। जब नोटों को ध्यान से देखा, तो उसे पता चला कि सभी नोट नकली थे और कई का सीरियल नंबर एक ही सीरीज का था। उसने तुरंत अन्य दुकानदारों को इसकी सूचना दी और किशोर से पूछताछ की।

    पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसके पिता सुभाष प्रसाद के नामकुम स्थित उसके घर पर इसी तरह के और भी नोट हैं। जब इसकी जानकारी पुलिस काे दी गई ताे तत्काल पुलिस की एक टीम ने तुरंत सुभाष प्रसाद के कालीनगर स्थित घर पर छापा मारा। तलाशी में सुभाष प्रसाद के घर में बिस्तर के नीचे से 500 मूल्य के 29 जाली नोट बरामद हुए इन नोटों में भी कई का सीरियल नंबर एक ही था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बरामद नोट नकली थे। पुलिस ने सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बरामद जाली नोटों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

    एसएसपी ने बताया कि पुलिस अब इस जाली नोट के नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी दयानंद कुमार, सुधीर बाड़ा, सलीम लुगुन, दीपक किशोर तिवारी, दिवाकर कुमार, भीम सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    March 15, 2026

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    March 15, 2026

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.