टोक्यो।
टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन शनिवार को भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सिल्वर पदक जीत कर देश में खुशी की लहर पैदा कर दी। उसने 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पर कब्जा जमाया।चानू ने इस स्पर्धा में 21 साल बाद रजत पदक जीता है। चानू की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य ने चानू को बधाई दी है। वही चानू के पिता ने कहा कि सही में उनका सपना पूरा हुआ। जबकि माता ने कहा कि बेटी की जीत पर पूरा भरोसा था।
चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किलोग्राम और स्नैच में 87 किलोग्राम कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। इस स्पर्धा में चीन की होऊ को स्वर्ण पदक तथा इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका को कांस्य पदक मिला है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

