Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 27 August 2026 || 12:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»इस साल भी नहीं लगेगा बाबा नगरी में श्रावणी मेला, कांवड़ यात्रियों को देवघर आने की भी अनुमति नहीं
          झारखंड

          इस साल भी नहीं लगेगा बाबा नगरी में श्रावणी मेला, कांवड़ यात्रियों को देवघर आने की भी अनुमति नहीं

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          देवघर।

          लगातार दूसरे वर्ष भी बाबा धाम में श्रावणी मेला नहीं लगेगा। कांवड़ यात्रियों को देवघर आने की भी अनुमति नहीं दी गई है।  इससे बाबा भक्तों, स्थानीय लोगों ,व्यवसायियों और पुरोहितों में गहरी निराशा है। जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों का बाबा धाम में प्रवेश को रोकने के लिए 5 स्थानों में चेक पोस्ट लगाया जा रहा है। प्रवेश रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मांगने की तैयारी है। इधर राजनीतिक तौर पर सरकार के निर्णय के विरुद्ध प्रतिरोध तेज हो गया है। स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे एवं भाजपा विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास ने आम लोगों के लिए मंदिर खोले जाने की मांग की है।

          डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि यात्रियों को देवघर आने की अनुमति नहीं है। हाल के दिनों में देवघर में कोरोना संक्रमितों के मामले में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रियों के जमावड़े को रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि दर्दमारा अंधरीगादर,  दुम्मा ,जमुई बॉर्डर और जयपुर मोड़ के पास चेक पोस्ट लगाकर देवघर प्रवेश पर रोक लगाया जाएगा। इस बाबत एक हजार की संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।

           वही तीर्थ पुरोहित समाज के कनक कांति झा, बाबा झा का कहना है कि एक षड्यंत्र के तहत यात्रियों को रोकने की व्यवस्था की जा रही है। सरकार की तानाशाही है। जबकि युवा व्यवसाई कुंदन शाह व रवि पांडे का कहना है कि सीमित संख्या में तीर्थ यात्रियों को आने की इजाजत दी जानी चाहिए ताकि उनके जीवनयापन का आधार बचा रहे। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और विधायक नारायण दास ने कहा कि सरकार जानबूझकर अरबों की आर्थिक व्यवस्था को ठप कर जनता को भुखमरी के कगार पर पहुंचाना चाहती है।

           श्रावणी मेला बैद्यनाथ धाम -बासुकीनाथ श्राइन बोर्ड की नियंत्रण में है । जिसके पदेन अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हैं। विश्व के सबसे लंबे व विख्यात श्रावणी मेला नहीं लगने से लोगों में निराशा है। मेले में आर्थिक गतिविधियां चरम पर होती है और इस दौरान यहां करीब 2 अरब से ज्यादा का व्यवसाय होता है।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          August 26, 2026

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          August 26, 2026

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गंडक नदी का जलस्तर तेजी से घटा, बिहार-UP सीमा पर बाढ़ का खतरा टला

          शिवहर में बाढ़ को लेकर हाईअलर्ट, बागमती नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

          बिहार के 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, वज्रपात का भी खतरा

          नेपाल में फ्लैश फ्लड का असर, गंडक में बढ़ा जलप्रवाह; बिहार में अलर्ट

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.