धनबाद।

एक विवाहिता युवती ने अपने एक पुरूष दोस्त के खिलाफ यौन शोषण करने तथा जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए धनबाद महिला थाना में शनिवार को मामला दर्ज कराया है। पति के द्वारा बेघर करने के बाद पीड़िता युवती अपने पुरूष दोस्त के साथ 8 वर्षो से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि 8 वर्षो तक उसके पुरूष दोस्त राहुल कुमार जो बिहार के सासाराम के गोपाल नारायण यूर्निवर्सिटी के परीक्षा विभाग में कार्यरत है, ने आठ वर्षो तक जबरन दवाब बनाकर उसके साथ यौन संबंध बनाया।
शादी की बात करने पर आरोपी ने उसे जहर खिलाकर मारने का भी प्रयास किया। बाद में धक्के मारकर उसे घर से निकाल दिया।पीड़िता ने बताया कि धनबाद पॉलिटेक्निक में पढ़ाई के दौरान आरोपी राहुल से उसकी दोस्ती हुई थी। मालूम हो कि विवाहिता को उसके पहले पति ने घर से निकाल दिया था, तब आरोपी युवक उसे अपने साथ लिव इन रिलेशन में रखने लगी। वह 2013 से आरोपी के साथ रह रही थी। इधर विवाहिता द्वारा शादी का दबाब बनाने पर आरोपी ने उसे जहर खिला दिया। इसके बाद सासाराम अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ हुई है।