बक्सर।
जिले के ब्रहमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्राइवेट टीचर को चाकू से गोद गोद कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे महिला की बेटी से छेड़छाड़ की बात बताई जा रही है। यू तो घटना गुरुवार की है पर दूसरे दिन शुक्रवार को टीचर के शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। वही हत्यारोपी महिला की तलाश जारी है। इसके पूर्व पुलिस घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर कर रही थी। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के ब्रहमपुर गांव का मृतक टीचर सुभाष साह घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। इस क्रम में आरोपी महिला के साथ उसका अनैतिक संबंध स्थापित हो गया था। इस संबंध पर किसी को शक ना हो इसे लेकर टीचर ने महिला की पुत्री को ट्यूशन देने लगा। बताया जाता है कि ट्यूशन के क्रम में टीचर ने आरोपी महिला की पुत्री पर भी डोरे डालने लगा। जिससे आक्रोशित होकर उसने चाकू से गोद गोद कर उसे मार डाला। यह भी जानकारी सामने आई है कि ग्रामीणों ने गांव में पंचायती स्तर से घटना को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया जो संभव नहीं हुआ। इस बावत बक्सर के एसपी नीरज सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
