Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 01:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राष्ट्रीय तीरंदाज ममता अब नहीं बेचेगी पकौड़े, SAIL ने दी कोच की नौकरी
          Headline

          राष्ट्रीय तीरंदाज ममता अब नहीं बेचेगी पकौड़े, SAIL ने दी कोच की नौकरी

          adminBy adminMarch 5, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad: धनबाद की होनहार राष्ट्रीय चैंपियन तीरंदाज गोल्डेन गर्ल ममता टुडू अब पकौड़े नहीं बेचेगी। गरीबी और खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही ममता टुडू की मदद के लिए सेल बोकारो ने हाथ बढ़ाया है। SAIL ने ममता को डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर में बतौर कोच नौकरी दी है।

          ममता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह आज शुक्रवार से बोकारो में अपना योगदान देगी। ममता ने इसके लिए सेल कंपनी के साथ-साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी करण कर्मकार और कोच मो शमशाद का आभार जताया है। घर के बाहर चाय-पकौड़े की दुकान लगाने वाली ममता ने कहा कि अब वह अपने सपने को पूरा करेगी।

          बता दें कि झारखंड की रहने वाली ममता एक राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज है जिसने विजयवाड़ा में हुई अंडर 13 तीरंदाजी में नेशनल चैंपियन का अवार्ड जीता था। तब से लोग उसे ‘गोल्डन गर्ल’ के नाम से जानने लगे। 2010 और 2014 में ममता ने जूनियर और सब जूनियर कैटगरी में गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन गरीबी की वजह से ममता अपना खेल आगे जारी नहीं रख पाई। ममता पकौड़े बेचकर अपनी आजीविका चला रही हैं। राष्ट्रीय स्तर का धनुष नहीं मिलने की वजह से ममता ने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया।

          मालूम हो कि धनबाद जिला मुख्यालय के तेलीपाड़ा, संथाल टोला दामोदरपुर में रहने वाली तीरंदाज गोल्डेन गर्ल ममता टुडू के हौसले की राह में गरीबी आड़े बाधा नहीं बने इसको लेकर आजाद सिपाही में ममता टुडू की बेबसी की कहानी छपने के बाद भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश स्तरीय नेता एवं समाजसेवी रमेश पांडेय ने मदद का हाथ बढ़ाया। गोल्डेन गर्ल ममता को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। बीते रविवार को रमेश पांडेय तीरंदाज गोल्डेन गर्ल ममता टुडू से उसके आवास पर जाकर मुलाकात किए। उन्होंने ममता को 11 हजार रुपये का सहयोग तत्काल दिया। ममता ने रमेश पांडेय को आश्वस्त किया है कि आज के बाद वह झाल मुढ़ी नहीं बेचेगी। ममता ने रमेश से रोजगार दिलाने की बात कही थी जिसपर भाजमो नेता रमेश पांडेय ने आश्वस्त कराया था कि वे जल्द ही ममता को कहीं नियोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। गुरुवार को आजाद सिपाही में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए सेल, बोकारो ने ममता को डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर में बतौर कोच नौकरी दी है।

          ममता की मां कहती है कि रमेश पांडेय ने मदद के बाद ममता को सेल के डे बोर्डिंग आर्चरी सेंटर में बतौर कोच नौकरी मिली है। उम्मीद है कि अब बेटी ममता का सपना पूरा हो जाएगा। बेटी का सपना मतलब पूरे परिवार का सपना।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोच गोल्डेन गर्ल तीरंदाज नौकरी पकौड़े ममता टुडू राष्ट्रीय चैंपियन सेल बोकारो
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.