Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 November 2026 || 19:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दिपावली की रात चचेरे भतीजे ने चाचा को गो/लियों से भूना, मौके पर मौ/त, पुरानी रंजिश में वारदात का दिया अंजाम: भाग रहा आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          दिपावली की रात चचेरे भतीजे ने चाचा को गो/लियों से भूना, मौके पर मौ/त, पुरानी रंजिश में वारदात का दिया अंजाम: भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

          जिले में दीपावली की रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक चचेरे भतीजे ने अपने 55 वर्षीय चाचा काशीकांत ठाकुर की गो/ली मारकर ह/त्या कर दी।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 9, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Darbhanga News: जिले में दीपावली की रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक चचेरे भतीजे ने अपने 55 वर्षीय चाचा काशीकांत ठाकुर की गो/ली मारकर ह/त्या कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर बरामदे में बैठे चाचा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस और बुलेटप्रूफ जैकेट समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

          जानकारी के अनुसार, दीपावली की देर शाम काशीकांत ठाकुर अपने घर के बरामदे में चौकी पर बैठे थे। इसी दौरान उनका चचेरा भतीजा कुमोद ठाकुर (45) खुले मुख्य गेट से घर के आंगन में दाखिल हुआ और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सीने, कनपटी समेत शरीर के कई हिस्सों में गोली लगने से काशीकांत ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उस समय उनकी पत्नी मीरा देवी घर के अंदर दीपावली पूजा की तैयारी कर रही थीं।

          भागने के दौरान दो बाइक को मारी टक्कर

          ह/त्या के बाद आरोपी बाइक से फरार होने लगा। करीब दो किलोमीटर दूर बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलौल गांव में उसने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन से चार लोग घायल हो गए। एक घायल का इलाज दरभंगा के निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद बांध दिया। सूचना पर पहुंची बहेड़ा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

          पुलिस की तलाशी में आरोपी के पास से एक पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस, बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और ग्लव्स बरामद हुए। घटनास्थल की जांच में दीवार, दरवाजे और बरामदे के आसपास छह स्थानों पर गोली के निशान मिले हैं।

          एक साल से दे रहा था जान से मारने की धमकी

          परिजनों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि कुमोद करीब एक वर्ष से काशीकांत को जान से मारने की धमकी दे रहा था। चार महीने पहले खेत में भी उसने पिस्टल दिखाकर धमकाया था। इसके बाद मृतक ने बिरौल थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बताया जाता है कि करीब पांच वर्ष पहले एक विधवा महिला के साथ मारपीट की घटना का विरोध करने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया था।

          सांसद के पैतृक गांव में हुई हत्या

          पड़री गांव सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर का पैतृक गांव है। ग्रामीणों के अनुसार, काशीकांत ठाकुर सांसद के करीबी थे। उनकी हत्या सांसद के पैतृक आवास से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई। मृतक के दो पुत्र हैं, जो छत्तीसगढ़ और कोलकाता में कार्यरत हैं।

          सरपंच अच्युतानंद ठाकुर ने घटना पर दुख जताते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल बहेड़ा पुलिस आर्म्स एक्ट और बिरौल पुलिस हत्या के मामले में जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

          इस खबर को भी पढ़ें : दनुआ घाटी में मौत बनकर दौड़ा टैंकर, अंतिम संस्कार में बनारस जा रहे वाहन को मारी टक्कर सात लोगों की मौत, 12 घायल

          Bihar Crime News Darbhanga Murder Case Darbhanga Shooting Incident दरभंगा हत्याकांड दीपावली की रात हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनवार यूको बैंक डकैती कांड में पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार, लूटे गए सोने व रुपए अबतक गायब

          November 9, 2026

          दनुआ घाटी में मौत बनकर दौड़ा टैंकर, अंतिम संस्कार में बनारस जा रहे वाहन को मारी टक्कर सात लोगों की मौत, 12 घायल

          November 9, 2026

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          November 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिपावली की रात चचेरे भतीजे ने चाचा को गो/लियों से भूना, मौके पर मौ/त, पुरानी रंजिश में वारदात का दिया अंजाम: भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

          धनवार यूको बैंक डकैती कांड में पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार, लूटे गए सोने व रुपए अबतक गायब

          दनुआ घाटी में मौत बनकर दौड़ा टैंकर, अंतिम संस्कार में बनारस जा रहे वाहन को मारी टक्कर सात लोगों की मौत, 12 घायल

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.