Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 November 2026 || 20:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दनुआ घाटी में मौत बनकर दौड़ा टैंकर, अंतिम संस्कार में बनारस जा रहे वाहन को मारी टक्कर सात लोगों की मौत, 12 घायल
          Headline

          दनुआ घाटी में मौत बनकर दौड़ा टैंकर, अंतिम संस्कार में बनारस जा रहे वाहन को मारी टक्कर सात लोगों की मौत, 12 घायल

          जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड की दनुआ घाटी में  सोमवार को  एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 9, 2026Updated:November 9, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Hazaribagh News:  जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड की दनुआ घाटी में  सोमवार को  एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों में बुधनी देवी (50), पति लखन प्रजापति, राजू प्रजापति (43), पिता कुंजो कुम्हार और रामकिशुन मंडल (59), पिता स्व. पोखन महतो, तीनों बिहारो, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह के निवासी थे। इनके अलावा होरिल पंडित (56), पिता घोली कुम्हार, ग्राम खारी, थाना चलकुसा, जिला हजारीबाग तथा रामेश्वर पंडित, पिता रौशन कुम्हार, ग्राम करबा, थाना सरिया, जिला गिरिडीह की भी मौत हुई है। जबकि घायलों में फागुन प्रजापति 50, मुकेश पंडित, दिलीप प्रजापति 70, राजेंद्र कुमार 42, सीताराम कुमार 55, विष्णु प्रजापति 65, रामेश्वर प्रजापति 60, बेबी देवी 52, विनोद शाह 36, मोती पंडित 68, उगनी देवी 55, रुबिया देवी 52, लखन प्रजापति, सविता देवी इसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में पांच का पोस्टमार्टम बरही अनुमंडलीय अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में कराया गया, जबकि दो का हजारीबाग सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

          मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारो सलैयाटांड़ निवासी कुंजो प्रजापति का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बनारस ले जाया जा रहा था। सवारी वाहन में पार्थिव शरीर सहित करीब 18 – 20 परिजन और ग्रामीण सवार थे।  दनुआ घाटी के महाने टांड के पास पार्थिव शरीर को बांधने वाली रस्सी ढीली होने का एहसास हुआ। इसके बाद वाहन को सड़क किनारे रोककर कुछ लोग रस्सी ठीक करने में जुट गए। इसी बीच पीछे से आ रहे कोयला लदे ट्रक को ओवरटेक कर रहे एक ट्रेलर ने सवारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जीप अनियंत्रित होकर पलटते हुए खाई में जा गिरी। वाहन में सवार लोग इधर-उधर बिखर गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

          इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। पिता की अंतिम विदाई की यात्रा परिवार के लिए दोहरी त्रासदी बन गई। जानकारी के अनुसार, सलैयाटांड़ निवासी 90 वर्षीय कुंजो प्रजापति का रविवार को निधन हो गया था। उनकी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाए। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उनका शव लेकर वाराणसी जा रहे थे। मृतकों में कुंजो प्रजापति के बेटे राजू पंडित, बहू बुधनी देवी, दामाद धोकल पंडित (चौबे), जीजा रामेश्वर पंडित (चिचाकी) और पड़ोसी रामकिशुन मंडल शामिल हैं।

          घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य में हिस्सा लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है।

          चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने पांच लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

          दो गांवों में पसरा मातम

          हादसे की सूचना बिहारो और सलैया गांव पहुंचते ही दोनों गांवों में मातम छा गया। एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन लोगों के साथ ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे, उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल तथा अस्पताल की ओर रवाना हो गए।

          Danua Valley Accident News Hazaribagh Danua Valley Accident Hazaribagh Road Accident झारखंड सड़क दुर्घटना दनुआ घाटी सड़क हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिपावली की रात चचेरे भतीजे ने चाचा को गो/लियों से भूना, मौके पर मौ/त, पुरानी रंजिश में वारदात का दिया अंजाम: भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

          November 9, 2026

          धनवार यूको बैंक डकैती कांड में पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार, लूटे गए सोने व रुपए अबतक गायब

          November 9, 2026

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          November 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिपावली की रात चचेरे भतीजे ने चाचा को गो/लियों से भूना, मौके पर मौ/त, पुरानी रंजिश में वारदात का दिया अंजाम: भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

          धनवार यूको बैंक डकैती कांड में पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार, लूटे गए सोने व रुपए अबतक गायब

          दनुआ घाटी में मौत बनकर दौड़ा टैंकर, अंतिम संस्कार में बनारस जा रहे वाहन को मारी टक्कर सात लोगों की मौत, 12 घायल

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.