Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 20:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल
          Headline

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को पटना में पदयात्रा निकाली। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पटना के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 28, 2026Updated:October 28, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को पटना में पदयात्रा निकाली। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पटना के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे और नारों से लिखी तख्तियां लेकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।

          कारगिल चौक से जेपी प्रतिमा तक निकली पदयात्रा

          पदयात्रा गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से शुरू होकर मौर्या होटल के समीप लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक पहुंची। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य नेताओं ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

          इससे पहले कारगिल चौक पर सभा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी और नीतीश मिश्रा सहित कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

          विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

          सभा को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत विपक्षी दलों पर वोट चोरी के आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इस प्रक्रिया में मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

          सरावगी ने कहा कि विपक्ष चुनाव में हार मिलने पर ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाता है, जबकि अपने उम्मीदवारों की जीत के समय ऐसे सवाल नहीं किए जाते। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप और व्यक्तिगत टिप्पणियां उचित नहीं हैं।

          भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। हालांकि, विपक्ष की ओर से इन आरोपों पर इस कार्यक्रम में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

          बिहार के 10 प्रमंडलों में होगा अभियान

          संजय सरावगी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में बिहार के 10 प्रमंडलीय मुख्यालयों में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जानकारी दी कि दो नवंबर को भागलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और चार नवंबर को पूर्णिया में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

          दूसरे चरण में जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर पार्टी अपनी बात जनता तक पहुंचाएगी।

          गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने की अपील

          प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राजनीतिक अराजकता के विरोध में जनजागरण अभियान चलाएगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने किया।

          BJP Patna Padyatra Sanjay Saraogi Bihar News भाजपा पदयात्रा पटना लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान सम्राट चौधरी भाजपा रैली
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          October 28, 2026

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          October 28, 2026

          मोतिहारी में ISI नेटवर्क का खुलासा, दो संदिग्ध गिरफ्तार; मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य

          October 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          मोतिहारी में ISI नेटवर्क का खुलासा, दो संदिग्ध गिरफ्तार; मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य

          साली से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की ह/त्या, पति और बहन गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.