Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 21:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत
          Headline

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

           जिले में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सौर बाजार नगर पंचायत के एक आवास सहायक को 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Saharsa News:  जिले में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सौर बाजार नगर पंचायत के एक आवास सहायक को 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आवास सहायक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को दूसरी किस्त जारी करने के बदले प्रत्येक लाभुक से 8 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

          शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने की कार्रवाई

          मामले के अनुसार, सौर बाजार नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के पार्षद हरेकृष्ण कुमार साह ने 30 सितंबर को निगरानी विभाग में लिखित परिवाद दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आवास सहायक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से दूसरी किस्त की राशि जारी करने के एवज में प्रति लाभुक 8 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।

          शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने 10 अक्टूबर को मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

          नौ लाभुकों के नाम पर ली जा रही थी रकम

          मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में आठ सदस्यीय निगरानी टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आवास सहायक को नौ लाभुकों के बदले कुल 72 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। प्रत्येक लाभुक से 8 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप है।

          गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

          वार्ड पार्षद ने पटना पहुंचकर की थी शिकायत

          वार्ड पार्षद हरेकृष्ण कुमार साह ने बताया कि आवास सहायक द्वारा लाभुकों पर प्रति व्यक्ति 8 हजार रुपये कमीशन देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने रिश्वत देने से इनकार करते हुए पटना जाकर निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

          शिकायत के सत्यापन के बाद विभाग ने छापेमारी की योजना बनाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद सरकारी योजनाओं के लाभुकों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है।

          72000 रुपये रिश्वत मामला निगरानी विभाग बिहार प्रधानमंत्री आवास योजना सहरसा आवास सहायक गिरफ्तार सौर बाजार नगर पंचायत भ्रष्टाचार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          October 28, 2026

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          October 28, 2026

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          October 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          मोतिहारी में ISI नेटवर्क का खुलासा, दो संदिग्ध गिरफ्तार; मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य

          साली से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की ह/त्या, पति और बहन गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.