Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 October 2026 || 19:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार विधान परिषद चुनाव में मतदाताओं का दिखा उत्साह, सारण में सबसे ज्यादा वोटिंग,स्नातक में 43.87% और शिक्षक सीटों पर 74.55% मतदान
          Headline

          बिहार विधान परिषद चुनाव में मतदाताओं का दिखा उत्साह, सारण में सबसे ज्यादा वोटिंग,स्नातक में 43.87% और शिक्षक सीटों पर 74.55% मतदान

          बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए मतदान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह अधिक देखने को मिला।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 23, 2026Updated:October 23, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए मतदान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह अधिक देखने को मिला। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 43.87 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे रहा। यहां 52.51 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, पटना में 36.19 प्रतिशत, तिरहुत में 42.15 प्रतिशत और दरभंगा में 42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

          शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण ने सर्वाधिक मतदान दर्ज किया। यहां 87.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। दरभंगा में 79 प्रतिशत, तिरहुत में 78.10 प्रतिशत और पटना में 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में स्नातक की तुलना में मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा।

          विजय चौधरी ने किया मतदान

          दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

          नवल यादव ने जीत का किया दावा

          भाजपा उम्मीदवार नवल यादव ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि इस बार उनकी जीत का अंतर पहले से अधिक होगा और विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। नवल यादव ने कहा कि शिक्षकों का उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। उनके मुताबिक, विरोधी उम्मीदवार निराधार आरोप लगाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तीन दशकों से शिक्षक उन्हें जानते हैं।

          पटना स्नातक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

          पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। यहां जदयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार, राजद उम्मीदवार दिलीप कुमार और जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह के बीच मुकाबला है। अनुज सिंह को अनंत सिंह का समर्थन प्राप्त है।

          अनंत सिंह ने जदयू की नाराजगी के बावजूद अनुज सिंह के पक्ष में खुलकर प्रचार किया था। वह पहले भी कह चुके हैं कि वह जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार को जीतने नहीं देंगे। मतदान के बाद अनंत सिंह के समर्थकों ने बड़े अंतर से जीत का दावा किया। समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

          फिलहाल, उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद है। अंतिम नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि किस निर्वाचन क्षेत्र में किस उम्मीदवार को मतदाताओं का समर्थन मिला।

          Bihar Graduate Constituency Election Bihar MLC Election 2026 बिहार एमएलसी चुनाव 2026 बिहार विधान परिषद चुनाव बिहार शिक्षक निर्वाचन मतदान प्रतिशत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          October 23, 2026

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          October 23, 2026

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          October 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          पलामू मर्डर केस का खुलासा: अंधविश्वास में 61 वर्षीय व्यक्ति की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          लातेहार के जंगलों में पुलिस-SSB का सर्च ऑपरेशन, दो राइफल और 63 कारतूस बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.