Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 17 October 2026 || 19:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बोकारो में दिनदहाड़े 21.40 लाख रुपये की लूट, ATM में कैश डालने जा रहा था कर्मी
          Headline

          बोकारो में दिनदहाड़े 21.40 लाख रुपये की लूट, ATM में कैश डालने जा रहा था कर्मी

          झारखंड के बोकारो में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माराफारी थाना क्षेत्र में बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने हीटाची कंपनी के एक कर्मी से 21 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 17, 2026Updated:October 17, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bokaro News: झारखंड के बोकारो में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माराफारी थाना क्षेत्र में बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने हीटाची कंपनी के एक कर्मी से 21 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

          बैंक से रुपये लेकर एटीएम जा रहा था कर्मी

          जानकारी के अनुसार, हीटाची कंपनी के कर्मी विजय कुमार नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से 21.40 लाख रुपये लेकर कुर्मीडीह और बालीडीह स्थित कंपनी के एटीएम में कैश डालने जा रहे थे। इसी दौरान बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि अपराधियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। इसके बाद रुपये लूटकर दोनों फरार हो गए।

          घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित कर्मी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

          दो दिनों तक बैंक बंद रहने से अधिक थी रकम

          पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि दो दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण इस बार एटीएम में डालने के लिए अधिक राशि निकाली गई थी। इस रकम को कुर्मीडीह और बालीडीह स्थित एटीएम में जमा करना था। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में वह अपेक्षाकृत कम रकम लेकर जाते हैं, लेकिन इस बार राशि अधिक थी। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।

          CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

          घटना को लेकर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

          डीएसपी ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी रकम को ले जाने के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

          फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान करने और लूटी गई रकम बरामद करने के प्रयास में जुटी है। इस वारदात ने शहर में नकदी परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

          #BokaroNews #BokaroLoot #ATM CashLoot #JharkhandNews #CrimeNews #Marafari #RobberyNews #Hitachi #BreakingNews #JharkhandPolice
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चक्रधरपुर स्टेशन पर समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव, पहचान में जुटी पुलिस

          October 17, 2026

          रजरप्पा धाम में नवरात्र की धूम, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, आस्था, रहस्य और शक्ति साधना का संगम है रजरप्पा मंदिर,

          October 17, 2026

          दुबई-मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों, मानव तस्करी के एंगल से जांच, दो गिरफ्तार

          October 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चक्रधरपुर स्टेशन पर समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव, पहचान में जुटी पुलिस

          रजरप्पा धाम में नवरात्र की धूम, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, आस्था, रहस्य और शक्ति साधना का संगम है रजरप्पा मंदिर,

          दुबई-मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों, मानव तस्करी के एंगल से जांच, दो गिरफ्तार

          कोयला सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, अनूप मांझी उर्फ लाला की 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

          भोजपुर में सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, गांव में मातम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.