Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 12 October 2026 || 20:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सुपौल में ठेकेदार के घर 60 लाख की डकैती, परिवार को हथियार के बल पर बनाया बंधक
          Headline

          सुपौल में ठेकेदार के घर 60 लाख की डकैती, परिवार को हथियार के बल पर बनाया बंधक

          बिहार के सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक ठेकेदार के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। 10 से 12 नकाबपोश अपराधियों ने संवेदक सतेंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 12, 2026Updated:October 12, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Supaul News:  बिहार के सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक ठेकेदार के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। 10 से 12 नकाबपोश अपराधियों ने संवेदक सतेंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद घर की अलमारियां खंगालकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, कीमती कपड़े और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने लूटी गई संपत्ति की कीमत करीब 60 से 65 लाख रुपये बताई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

          रात 1:20 बजे घर में घुसे बदमाश

          गृहस्वामी सतेंद्र नारायण सिंह के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:20 बजे बदमाश चहारदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए। सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे और हथियारों से लैस थे। इनमें से करीब पांच अपराधी उनके कमरे में घुस गए, जबकि अन्य बाहर मौजूद थे।

          एक बदमाश ने उनके सिर पर कट्टा सटाकर अलमारी की चाबी मांगी। विरोध करने या शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के समय घर में सतेंद्र नारायण सिंह, उनकी पत्नी और मां मौजूद थीं। हथियारबंद अपराधियों के सामने परिवार के सदस्य असहाय रहे।

          महिलाओं के पहने जेवर भी उतरवाए

          बदमाशों ने घर की एक-एक अलमारी खंगाली और कीमती सामान समेट लिया। परिवार के अनुसार, अपराधी महिलाओं के पहने हुए जेवर भी उतरवा ले गए। लूटे गए सामान में करीब 20 भरी सोने की चूड़ियां, लगभग 500 ग्राम चांदी, नकदी, कीमती कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने कुल नुकसान 60 से 65 लाख रुपये के बीच बताया है। हालांकि, लूटी गई नकदी और अन्य सामान का विस्तृत ब्योरा सामने आना बाकी है।

          एक घंटे तक घर में रहे अपराधी

          पीड़ित के मुताबिक, बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे और बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। वारदात के बाद वे मुख्य दरवाजे से बाहर निकले और बाहर से कुंडी लगा दी। इससे परिवार के सदस्य तत्काल बाहर निकलकर आसपास के लोगों को सूचना नहीं दे सके।

          घटना की जानकारी फैलते ही मोहल्ले के लोग पीड़ित के घर पहुंच गए। सूचना मिलने पर करजाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर के कुछ हिस्सों को सील किया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। अब पुलिस के सामने आरोपितों का पता लगाने और लूटी गई संपत्ति बरामद करने की चुनौती है।

          Armed Robbery in Supaul Bihar Contractor House Robbery Supaul Robbery News करजाइन में 60 लाख की लूट सुपौल में ठेकेदार के घर डकैती
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चाईबासा में दो बहनों की कुल्हाड़ी से ह/त्या कर थाने पहुॅच भाई ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी

          October 12, 2026

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          October 11, 2026

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          October 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुपौल में ठेकेदार के घर 60 लाख की डकैती, परिवार को हथियार के बल पर बनाया बंधक

          चाईबासा में दो बहनों की कुल्हाड़ी से ह/त्या कर थाने पहुॅच भाई ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.