Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 10 October 2026 || 20:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवविवाहिता का शव नहर किनारे दफन मिला, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह,पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप
          Headline

          नवविवाहिता का शव नहर किनारे दफन मिला, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह,पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप

          सिमराहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को नहर किनारे जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। घटना कुड़वा लक्ष्मीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 की है। मृतका की पहचान राजमणि कुमारी के रूप में हुई है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 10, 2026Updated:October 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria News:  जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को नहर किनारे जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। घटना कुड़वा लक्ष्मीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 की है। मृतका की पहचान राजमणि कुमारी के रूप में हुई है। उसके भाई ने अपने बहनोई समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है। साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात भी कही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

          डेढ़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

          मिली जानकारी के अनुसार, फुलकाहा थाना क्षेत्र के तीन माइल भंगही निवासी रामचन्द्र ऋषिदेव की बेटी राजमणि कुमारी की शादी करीब डेढ़ साल पहले सिमराहा थाना क्षेत्र के कुड़वा लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 09 निवासी शंकर ऋषिदेव, पिता उपेन्द्र ऋषिदेव के साथ हुई थी। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।

          मृतका के भाई बिपिन ऋषिदेव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बहन की तीन दिन पहले हत्या कर दी गई और शव को नहर के किनारे जमीन में दफना दिया गया। उन्होंने अपने बहनोई और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।

          दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप

          मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही राजमणि पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाता था। परिजनों का दावा है कि मांग पूरी नहीं होने के कारण उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

          बताया गया कि मृतका के माता-पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद वे अपने घर लौट रहे हैं। घटना की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

          पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

          घटना की सूचना मिलने पर सिमराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। फारबिसगंज के डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच की निगरानी की।

          मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष सहित एसआई संतोष कुमार, कमला कांत शर्मा, मनोज कुमार, सुरेश राम, राजकुमार, शर्मिला कुमारी, शिवकुमार पासवान, अजय कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।घटनास्थल पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, पूर्व मुखिया अरविन्द विश्वास और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

          Araria Newlywed Murder Case Dowry Harassment Case Bihar Simraha Crime News अररिया नवविवाहिता हत्या मामला सिमराहा में महिला का शव बरामद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          October 10, 2026

          राजगीर की खूबसूरत वादियों ने जीता क्रिकेटरों का दिल, जू सफारी का लिया मजा

          October 10, 2026

          दुमका में स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई नौवीं की आदिवासी छात्रा का शव झाड़ियों में मिला, दु/ष्कर्म के बाद ह/त्या की आशंका

          October 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          राजगीर की खूबसूरत वादियों ने जीता क्रिकेटरों का दिल, जू सफारी का लिया मजा

          नवविवाहिता का शव नहर किनारे दफन मिला, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह,पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप

          दुमका में स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई नौवीं की आदिवासी छात्रा का शव झाड़ियों में मिला, दु/ष्कर्म के बाद ह/त्या की आशंका

          देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति का संदेश, मानव सेवा को दें प्राथमिकता

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.