Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 2 October 2026 || 12:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लापता विवाहिता जंगल में बेहोश मिली, गला दबाकर ह/त्या की कोशिश का आरोप, पति सहित दो गिरफ्तार
          Headline

          लापता विवाहिता जंगल में बेहोश मिली, गला दबाकर ह/त्या की कोशिश का आरोप, पति सहित दो गिरफ्तार

          जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव से 25 सितंबर को लापता हुई 20 वर्षीय विवाहिता पूनम कुमारी गुरुवार को गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र स्थित बसकटवा-धुमनवा जंगल में बेहोशी की हालत में मिली।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 1, 2026Updated:October 1, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada/Gaya News: जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव से 25 सितंबर को लापता हुई 20 वर्षीय विवाहिता पूनम कुमारी गुरुवार को गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र स्थित बसकटवा-धुमनवा जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। महिला के पिता के आवेदन पर गुरपा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पूनम के पति सोनू कुमार और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

          पुलिस के अनुसार, जंगल में स्थानीय लोगों की नजर महिला पर पड़ी। वह बेहोशी की हालत में थी और उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले। सूचना मिलने पर गुरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गया भेजा गया।

          होश में आने के बाद पूनम ने पुलिस को दिए बयान में अपने पति सोनू कुमार और उसके दोस्त पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों ने उसे मृत समझ लिया और जंगल में छोड़कर चले गए। हालांकि, पुलिस महिला के बयान के साथ मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

          इधर, पूनम के लापता होने के संबंध में परनाडाबर थाना में पहले से मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में पति सोनू कुमार ने बताया था कि 25 सितंबर की सुबह करीब चार बजे पूनम शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।

          जांच के दौरान पुलिस को पूनम के गुरपा थाना क्षेत्र के जंगल में होने की जानकारी मिली। गुरपा पुलिस के मुताबिक, जिस स्थान से महिला बरामद हुई, वह उसके ससुराल से करीब 19 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से महिला के कपड़े भी बरामद किए हैं। बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

          बताया गया कि पूनम और सोनू की शादी मार्च 2024 में हुई थी। दोनों का करीब एक वर्ष का बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          attempted murder case Gurpa police case husband arrested Nawada woman found unconscious in forest गुरपा थाना मामला जंगल में मिली महिला नवादा विवाहिता लापता पति पर हत्या का प्रयास पूनम कुमारी मामला English: Nawada woman missing case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान,पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने की तारीफ

          October 1, 2026

          सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,जमीन मापी के बदले मांगी 2 लाख रिश्वत, ACB ने दबोचा

          October 1, 2026

          गंडक के उफान से सारण-चंपारण-वैशाली में बाढ़ से हालात बिगड़े,कई जगह तटबंध टूटे,गांवों में घुसा पानी

          October 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान,पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने की तारीफ

          सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,जमीन मापी के बदले मांगी 2 लाख रिश्वत, ACB ने दबोचा

          गंडक के उफान से सारण-चंपारण-वैशाली में बाढ़ से हालात बिगड़े,कई जगह तटबंध टूटे,गांवों में घुसा पानी

          734 करोड़ के फर्जी GST मामले में स्क्रैप कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार,37 शेल कंपनियों से 5 हजार करोड़ के फर्जी चालान का आरोप

          लापता विवाहिता जंगल में बेहोश मिली, गला दबाकर ह/त्या की कोशिश का आरोप, पति सहित दो गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.