Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 01:02
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»कोडरमा»जैन धर्म के विश्व संत आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का झुमरी तिलैया में भव्य प्रवेश हुआ
    कोडरमा

    जैन धर्म के विश्व संत आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का झुमरी तिलैया में भव्य प्रवेश हुआ

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    कोडरमा। 

    जैन धर्म के विश्व संत आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का  गुरुवार को झुमरी तिलैया में भव्य प्रवेश हुआ।  मौके पर जैन समाज के महिलाएं युवतियां बच्चे सभी श्वेत लाल और पीले वस्त्र में गुरुदेव की अगवानी करने  पहुंचे  थें। गुरुदेव की अगवानी के लिए रास्ते में रंगोली बनाया गया था। भव्य जुलूस में महिलाएं कलश और जैन धर्म का झंडा लेकर आगे आगे चल रही थी। वहीं घुड़सवारी टीम और समाज के युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जैन धर्म का झंडा लेकर चल रहे थे। शहर के सभी मार्ग पर लोगों ने गुरुदेव का स्वागत अभिनंदन किया। सेंट जोसेफ स्कूल के कैंपस में यहां पर विराजमान संतों का आचार्य श्री के साथ गुरु शिष्य मिलन हुआ। इस दौरान रास्ते में ड्रोन  के द्वारा पुष्प वृष्टि की  जा रही थी। मध्य प्रदेश मुंगावली के दिव्य घोष ढोल नगाड़ा की टीम ने पूरे रास्ते में जैन धर्म का उद्घोष किया। सुबोध गंगवाल और नवीन पांड्या के भक्ति रस संगीत के द्वारा भक्तजनों को आनंद उल्लास के साथ झूमने को मजबूर कर दिया। झंडा चौक पर मारवाड़ी युवा मंच और समाज के अग्रणी महेश दारूका ने गुरुदेव की आरती कर स्वागत किया।

    गुरुदेव को श्रीफल भेंट किया और आशीर्वाद लिया

    आचार्य श्री गुरुदेव नगर भ्रमण के दौरान नया मंदिर पानी टंकी रोड में आचार्य श्री का चरण धोने का अवसर प्रदीप जैन छाबड़ा के परिवार को मिला। डॉ गली बड़ा मंदिर जी में विमल जैन बड़जात्या के परिवार को चरण धोने का अवसर प्राप्त हुआ। जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन बड़जात्या मंत्री ललित जैन सेठी एवं पदाधिकारी महिला जैन समाज के पदाधिकारी जैन युवक समिति के अध्यक्ष मंत्री और पदाधिकारी वार्ड पार्षद पिंकी जैन, वार्ड पार्षद नीलू सिंह ने गुरुदेव को श्रीफल भेंट किया और आशीर्वाद लिया। मौके पर जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार जैन अजमेरा मौजूद थें।

    सरस्वती भवन के पंडाल का उद्घाटन समाज के अग्रणी सुरेश जैन झाझंरी ने किया

    जैन मंदिर सरस्वती भवन के पंडाल में धर्म सभा आयोजित की गई गुरुदेव के दर्शन के लिए पूरे भारतवर्ष से आए लोगों ने गुरुदेव को श्रीफल भेंट किया। बाहर से आए अतिथियों ने और समाज के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया और आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण किया। सरस्वती भवन के पंडाल का उद्घाटन समाज के अग्रणी सुरेश जैन झाझंरी ने किया । स्वागत भाषण समाज के अध्यक्ष विमल जैन बड़जात्या ने किया

    गुरु के वचन आत्मा को परमात्मा के पास पहुंचाने के साधन है

    आचार्य विशुद्ध सागर जी गुरुदेव ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि सागर की गहराई और पर्वत की ऊंचाई जगत प्रसिद्ध है पर इन से भी गहरा और ऊंचा कोई है तो वह गुरु का धर्म उपदेश होता है। गुरु के वचन आत्मा को परमात्मा के पास पहुंचाने के साधन है। भगवान महावीर की मुद्रा ही नग्न मुनियों की मुद्रा है। उन्होने कहा की झुमरीतिलैया की नगरी धर्म नगरी है। सम्मेद शिखर झारखंड यहां से बहुत नजदीक है। जिसके कारण इस निर्माण भूमि में मुनियों की नहीं तीर्थंकरों की वाणी की अगवानी हुई है। गुरु भक्ति की महिमा अपरंपार है। जैन समाज के लोगों ने जैन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा धर्म का अनुसरण किया है। श्रुतअभ्यास और आगम का ज्ञान जरूरी है। अल्प समय वाला बालक कमजोर होता है। परंतु झुमरी तलैया की जैन समाज और यहां के लोग और यहां के युवाओं ने अच्छी धर्म प्रभावना की है। हमेशा भद्र जनों साधु का आदर सत्कार करनी चाहिए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.