Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 October 2026 || 07:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गंगा का जलस्तर बढ़ा, पटना में बाढ़ का खतरा; CM ने किया घाटों का निरीक्षण
          Headline

          गंगा का जलस्तर बढ़ा, पटना में बाढ़ का खतरा; CM ने किया घाटों का निरीक्षण

          बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण कर जलस्तर और आसपास के इलाकों की स्थिति का जायजा लिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 3, 2026Updated:September 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण कर जलस्तर और आसपास के इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने और संभावित बाढ़ की स्थिति में आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

          निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी, तटबंधों की स्थिति और निचले इलाकों में जलजमाव की संभावनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर लगातार बदल रहा है, ऐसे में प्रशासन को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने में लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए।

          मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव की सभी तैयारियां पहले से पूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में प्रशासनिक और राहत टीमों की सक्रियता लगातार बनी रहनी चाहिए। बाढ़ की स्थिति बनने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचाने की व्यवस्था तत्काल शुरू की जाए।

          राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

          आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट

          इधर, जल संसाधन विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार पटना के गांधी घाट पर गुरुवार रात और हाथीदह (मोकामा) में 4 सितंबर की दोपहर गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर को पार करने की संभावना है।

          संभावित खतरे को देखते हुए भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के नदी किनारे तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

          प्रशासन ने लोगों से नदी, घाट, तटबंध और निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने को कहा गया है। लोगों को नदी में स्नान, तैराकी, अनावश्यक नाव यात्रा और सेल्फी जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।

          आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से जरूरी दस्तावेज, दवाइयां, मोबाइल, टॉर्च और पीने का पानी तैयार रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की है। बाढ़ या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का तत्काल पालन करने को कहा गया है। आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के 1070 नंबर पर सूचना देने की अपील की गई है।

          Bihar Flood Disaster Management Department Ganga water level Patna flood alert Samrat Choudhary आपदा प्रबंधन विभाग गंगा जलस्तर पटना बाढ़ अलर्ट बिहार बाढ़ सम्राट चौधरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे रांची, स्वागत की तैयारियां पूरी

          October 22, 2026

          पलामू में कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

          October 22, 2026

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          October 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे रांची, स्वागत की तैयारियां पूरी

          पलामू में कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, 432 पुलिस तीरंदाज, 29 टीमें दिखाएंगी दमखम

          नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने की मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.