Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 11 August 2026 || 19:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित
          Headline

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          जांच में थाना स्तर पर लापरवाही उजागर, तत्कालीन थानाध्यक्ष के निलंबन की अनुशंसा; खनन निरीक्षक पर भी कार्रवाई की तैयारी
          today post liveBy today post liveAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          मुंगेर, 11 अगस्त (हि.स.)। बिहार के मुंगेर जिले में मुफस्सिल थाना परिसर से जब्त गिट्टी लदा ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद ने जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना मुंशी अरविंद कुमार और ओडी ड्यूटी पर तैनात पीटीसी धनंजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के निलंबन की अनुशंसा पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से की गई है।

          इसके अलावा, खनन विभाग से जुड़े अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। खनन निरीक्षक मोहम्मद अरमान के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। मामले में पुलिस अब गायब ट्रक का पता लगाने में जुटी हुई है।

          मामला 3 जुलाई 2026 का है। उस दिन खनन विभाग ने अवैध परिवहन के आरोप में गिट्टी लदे एक ट्रक को जब्त किया था। विभाग की ओर से ट्रक पर 11 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद ट्रक को जब्ती सूची के साथ मुफस्सिल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।

          थाना परिसर में खड़ा यह ट्रक कुछ ही दिनों बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। जब इसकी जानकारी सामने आई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया।

          शुरुआती दौर में थाना पुलिस की ओर से दावा किया गया कि खनन विभाग के अधिकारी ट्रक को थाने के बाहर छोड़कर चले गए थे और पुलिस को कोई आधिकारिक जब्ती सूची नहीं सौंपी गई थी। हालांकि, जांच के दौरान खनन विभाग ने मुफस्सिल थाने की रिसीविंग और जब्ती सूची की प्रति एसपी के समक्ष प्रस्तुत कर दी।

          दस्तावेज सामने आने के बाद पुलिस के शुरुआती दावे पर सवाल खड़े हो गए। जांच रिपोर्ट में थाना स्तर पर जब्त वाहन की सुरक्षा और उसकी निगरानी में गंभीर लापरवाही की बात सामने आई। इसके बाद दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

          जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के खिलाफ भी निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने की अनुशंसा की गई है। इसी बीच राजेश कुमार-2 को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

          हालांकि, कार्रवाई के बाद भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि 11 लाख रुपये से अधिक के जुर्माने वाले भारी-भरकम ट्रक को थाना परिसर से आखिर कैसे गायब किया गया। ट्रक फिलहाल कहां है और उसे कौन ले गया, यह अब जांच का अहम बिंदु बना हुआ है। पुलिस विशेष टीम के माध्यम से ट्रक की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

          Truck goes missing from Munger police station; Mufassil police station truck case; Munger police action; seized truck worth ₹11 lakh; Bihar Police suspension.
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          August 11, 2026

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          August 11, 2026

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          August 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.