Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 7 August 2026 || 22:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बक्सर में कांग्रेस का रेल चक्का जाम, ईटाढ़ी रेल गुमटी खोलने और आरओबी मरम्मत की मांग
          Headline

          बक्सर में कांग्रेस का रेल चक्का जाम, ईटाढ़ी रेल गुमटी खोलने और आरओबी मरम्मत की मांग

          ईटाढ़ी रेल गुमटी खोलने और क्षतिग्रस्त आरओबी की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पंकज उपाध्याय समेत कई नेता हिरासत में; तीन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
          today post liveBy today post liveAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News : बक्सर, 07 अगस्त। जिले में ईटाढ़ी रेल गुमटी को दोबारा खोलने और क्षतिग्रस्त रेल ओवरब्रिज (आरओबी) की जल्द मरम्मत कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने रेल चक्का जाम किया। जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और रेल परिचालन रोककर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

          पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही रेलवे ट्रैक पर जुटने लगे थे। करीब 11:45 बजे से 12:10 बजे तक रेल परिचालन बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और रेलवे ट्रैक को खाली कराया।

          रेल चक्का जाम का असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा। 20802 डाउन, 15657 डाउन और 63234 डाउन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इससे ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और परिचालन व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

          प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ईटाढ़ी रेल गुमटी बंद होने और नवनिर्मित आरओबी में तकनीकी खराबी आने के कारण ईटाढ़ी, दिनारा समेत आसपास के इलाकों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के पास आवाजाही के लिए पांडेपट्टी गुमटी का संकरा रास्ता ही प्रमुख विकल्प बचा है। इस वजह से वहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

          कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से रेल और जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार आग्रह किया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी मुद्दे को लेकर इससे पहले राजद की ओर से भी रेल चक्का जाम किया जा चुका है।

          वहीं, दानापुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उच्च रेलवे अधिकारियों की स्वीकृति या आदेश के बिना ईटाढ़ी रेल गुमटी को दोबारा खोलना संभव नहीं है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दलों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है।

          प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कांग्रेस नेताओं और संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों की हिरासत को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा था। कांग्रेस ने हिरासत में लिए गए नेताओं की तत्काल रिहाई, ईटाढ़ी रेल गुमटी खोलने और क्षतिग्रस्त आरओबी की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

          Buxar rail blockade Buxar railway news Buxar ROB repair Congress rail blockade Itarhi railway crossing
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोलकाता के 9 साइबर अपराधी गया से गिरफ्तार, Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर अधिकारी के नाम पर विदेशियों से करते थे ठगी

          August 7, 2026

          शराब और पारिवारिक विवाद के बीच खत्म हुआ पूरा परिवार,पति से विवाद के बाद मां ने चार बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, गांव में पसरा मातम

          August 7, 2026

          पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख के इनामी माओवादी समेत तीन ने किया सरेंडर, संगठन को बड़ा झटका

          August 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोलकाता के 9 साइबर अपराधी गया से गिरफ्तार, Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर अधिकारी के नाम पर विदेशियों से करते थे ठगी

          शराब और पारिवारिक विवाद के बीच खत्म हुआ पूरा परिवार,पति से विवाद के बाद मां ने चार बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, गांव में पसरा मातम

          पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख के इनामी माओवादी समेत तीन ने किया सरेंडर, संगठन को बड़ा झटका

          रांची में अनशन कर रहे छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, JPSC-JSSC मामले में CBI जांच की मांग

          बक्सर में कांग्रेस का रेल चक्का जाम, ईटाढ़ी रेल गुमटी खोलने और आरओबी मरम्मत की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.