Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 03:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार
          Uncategorized

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          प्रारंभिक जांच में सामने आए वीडियो फुटेज में दावा किया गया है कि घटना के दौरान भरत तिवारी ने पुलिस और एसटीएफ टीम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि सबसे पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने चलाई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News: बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। विशेष जांच टीम की सिफारिश पर आरा पुलिस और बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के दौरान मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों, वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

          जांच एजेंसियों के अनुसार, अब तक की जांच में जुटाए गए डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों का मिलान किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आए वीडियो फुटेज में दावा किया गया है कि घटना के दौरान भरत तिवारी ने पुलिस और एसटीएफ टीम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि सबसे पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने चलाई। गोली लगने के बाद भरत तिवारी जमीन पर गिर पड़े और इसके बाद उन पर तीन और गोलियां चलाई गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

          हालांकि जांच एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि इन आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल सभी उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य अधिकारियों एवं जवानों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

          बताया जा रहा है कि इस मामले में कार्रवाई उस समय तेज हुई, जब 24 जुलाई को भरत तिवारी के परिजनों ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया था, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने तेजी से साक्ष्य जुटाने और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया।

          एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों ने इसे न्याय की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया है। हालांकि उनका कहना है कि केवल एक गिरफ्तारी से न्याय पूरा नहीं होगा। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।

          गौरतलब है कि मामले में पहले ही तत्कालीन एसडीएम संजीत कुमार को पद से हटाया जा चुका है, जबकि तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर किया गया है। इन प्रशासनिक कार्रवाइयों के बाद अब एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी को जांच की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे तथा कार्रवाई सामने आ सकती है।

          Ara Police News Bharat Tiwari Case Update Bharat Tiwari encounter Bihar Crime News Bihar Encounter Investigation Bihar STF News Fake Encounter Bihar STF Akshay Kumar Arrest STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार भरत तिवारी मुठभेड़ मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          September 14, 2026

          दु/ष्कर्म केस में फरार लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी के होटल से गिरफ्तार

          September 3, 2026

          विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत ‘खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन, अन्नपूर्णा देवी ने युवाओं से किया संवाद, खेल को बताया राष्ट्र निर्माण का माध्यम

          August 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.