Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 21 July 2026 || 17:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी
          Headline

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करने जा रही है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले 135वें डूरंड कप का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:  झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करने जा रही है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले 135वें डूरंड कप का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। राज्य सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे झारखंड के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

          सोमवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित प्रेस वार्ता में खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि डूरंड कप के सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इसके लिए 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक मुफ्त टिकट वितरित किए जाएंगे। टिकट प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे और प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे।

          दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम परिसर में गेट संख्या 11 से 13 के बीच 10 टिकट काउंटर तथा गेट संख्या 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। प्रशासन ने अपील की है कि दर्शक मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच आसानी से पूरी की जा सके और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

          खेल निदेशक ने बताया कि वर्ष 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसके 135वें संस्करण में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके मुकाबले पांच अलग-अलग मेजबान शहरों में आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और आई-लीग के प्रमुख क्लबों के अलावा भारतीय सशस्त्र बलों की टीमें तथा विदेशी सैन्य टीमें भी भाग लेंगी। इससे देशभर के फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।

          टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम में हथियार, पटाखे, बड़े बैग, बाहरी खाद्य सामग्री, शराब, तंबाकू उत्पाद, ड्रोन, पेशेवर कैमरे, लैपटॉप, बड़े पावर बैंक, हेलमेट, मेगाफोन, एयर हॉर्न, बड़े झंडे, लेजर पॉइंटर और एरोसोल स्प्रे जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को लाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने सभी दर्शकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सफल और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Asia's Oldest Football Tournament Birsa Munda Football Stadium Durand Cup Durand Cup Ranchi Hemant Soren Indian Football Jharkhand Football Ranchi Durand Cup 2026 एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट झारखंड फुटबॉल डूरंड कप बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची डूरंड कप 2026 हेमंत सोरेन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          July 20, 2026

          झुमरीतिलैया में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 40 फीट ऊंचे दिव्य रथ के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु, जय जगन्नाथ से गूंज उठा पूरा शहर

          July 20, 2026

          खूंटी में पुल से 15 फीट नीचे नाले में गिरी कार, चार युवक बाल-बाल बचे

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          झुमरीतिलैया में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 40 फीट ऊंचे दिव्य रथ के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु, जय जगन्नाथ से गूंज उठा पूरा शहर

          खूंटी में पुल से 15 फीट नीचे नाले में गिरी कार, चार युवक बाल-बाल बचे

          चतरा पुलिस को बड़ी सफलता, टीएसपीसी का हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.