Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 17 July 2026 || 19:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में बगीचे में चल रही थी ठगी की पाठशाला, पुलिस की छापेमारी में 8 साइबर ठग गिरफ्तार,13 मोबाइल और ठगी का डेटा बरामद
          Headline

          नवादा में बगीचे में चल रही थी ठगी की पाठशाला, पुलिस की छापेमारी में 8 साइबर ठग गिरफ्तार,13 मोबाइल और ठगी का डेटा बरामद

          नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:  नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 13 एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला कस्टम डेटा बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार सभी आरोपित लोगों को फाइनेंस कंपनियों के नाम पर झांसा देकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

          थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पकरीबरावां के एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर और पैंगरी गांव के आसपास कुछ युवक साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें वारिसलीगंज थाना पुलिस, स्वाट टीम और वज्र टीम को शामिल किया गया।

          टीम ने सबसे पहले कोंचगांव पंचायत के झौर गांव के पश्चिम स्थित बगीचे में छापेमारी की। यहां से प्रेमन कुमार, विनोद मांझी, विश्वकर्मा मांझी सहित तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। इसके तुरंत बाद पैंगरी गांव स्थित सरकारी समरसेबल के पास छापेमारी कर प्रेमचंद राम और प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत अन्य प्रतिष्ठित वित्तीय कंपनियों के नाम पर लोगों को कॉल कर धोखाधड़ी कर रहे थे।

          एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे, जिससे आरोपितों को कार्रवाई की भनक नहीं लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि अभियान के दौरान कुछ अन्य साइबर अपराधी भागने में सफल रहे। उनकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

          पुलिस ने मौके से 13 एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और पांच पन्नों का कस्टम डेटा जब्त किया है। शुरुआती जांच में यह डेटा साइबर ठगी के लिए तैयार किया गया प्रतीत होता है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सभी आठ आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद मोबाइल और डिजिटल दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया और इसके तार किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं।

          पुलिस का कहना है कि नवादा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, फर्जी फाइनेंस ऑफर या ओटीपी संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar cyber crime cyber criminals cyber fraudsters arrested cyber gang financial fraud nawada police online fraud police raid Warisaliganj cyber crime पुलिस छापेमारीNawada cyber fraud र अपराधी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          श्रावणी मेला में अभेद सुरक्षा कवच, बैद्यनाथ धाम पर तैनात होंगे 14 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

          July 17, 2026

          पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: पेट दर्द का बहाना बनाकर पहले दार्जिलिंग बुलाया फिर उतारा मौत के घाट

          July 17, 2026

          गिरिडीह में पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर समेत तीन माओवादी गिरफ्तार

          July 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          श्रावणी मेला में अभेद सुरक्षा कवच, बैद्यनाथ धाम पर तैनात होंगे 14 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी

          पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: पेट दर्द का बहाना बनाकर पहले दार्जिलिंग बुलाया फिर उतारा मौत के घाट

          नवादा में बगीचे में चल रही थी ठगी की पाठशाला, पुलिस की छापेमारी में 8 साइबर ठग गिरफ्तार,13 मोबाइल और ठगी का डेटा बरामद

          गिरिडीह में पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर समेत तीन माओवादी गिरफ्तार

          मछली पकड़ने निकले युवक का खेत में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.