Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 16 July 2026 || 02:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में उच्च शिक्षा को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने 211 डिग्री कॉलेजों का किया लोकार्पण, विक्रमशिला सेतु पर 30 नवंबर से शुरू होगा परिचालन
          Headline

          बिहार में उच्च शिक्षा को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने 211 डिग्री कॉलेजों का किया लोकार्पण, विक्रमशिला सेतु पर 30 नवंबर से शुरू होगा परिचालन

          today post liveBy today post liveJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News : भागलपुर। बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित काशील गांव में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य के 211 नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों का वर्चुअल माध्यम से एक साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर भागलपुर के नए डिग्री कॉलेज का भी उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए छह विशेष पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

          समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बहुप्रतीक्षित विक्रमशिला सेतु पर 30 नवंबर 2026 से आम लोगों के लिए नियमित परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि लंबे समय से इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था।

          कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल और विधायक शुभानंद मुकेश समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

          काशील गांव में नए डिग्री कॉलेज की शुरुआत को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस कॉलेज के खुलने से गोराडीह प्रखंड और आसपास के दर्जनों गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खासकर छात्राओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

          स्थानीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया। उनका कहना है कि अब बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा और अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ेंगे।

          महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई छह पिंक बसों को भी राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इन बसों से छात्राओं और महिला यात्रियों को सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

          कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

          राज्य सरकार का मानना है कि नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत, महिला सुरक्षा के लिए पिंक बस सेवा और विक्रमशिला सेतु पर परिचालन शुरू होने से बिहार के शिक्षा, परिवहन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bhagalpur latest news Bihar higher education Bihar's 211 degree colleges Pink Bus service in Bihar Vikramshila Setu operations
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मेडिकल शिक्षा को मिली बड़ी मजबूती,रिम्स में एमबीबीएस की 70 नई सीटों को एनएमसी की मंजूरी मिली,अब 250 छात्रों का होगा एमबीबीएस नामांकन

          July 15, 2026

          खूंटी डबल मर्डर केस का खुलासा, एसआईटी ने छह आरोपियों को गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

          July 15, 2026

          कटिहार रेल हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

          July 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मेडिकल शिक्षा को मिली बड़ी मजबूती,रिम्स में एमबीबीएस की 70 नई सीटों को एनएमसी की मंजूरी मिली,अब 250 छात्रों का होगा एमबीबीएस नामांकन

          खूंटी डबल मर्डर केस का खुलासा, एसआईटी ने छह आरोपियों को गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

          कटिहार रेल हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

          बिहार में उच्च शिक्षा को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने 211 डिग्री कॉलेजों का किया लोकार्पण, विक्रमशिला सेतु पर 30 नवंबर से शुरू होगा परिचालन

          मोरहाबादी में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.