Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 20:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नामांकन के एक दिन बाद भाजपा ने बदला बांकीपुर का उम्मीदवार,नीरज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी,पारिवारिक कारणों से अभिषेक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार
          Headline

          नामांकन के एक दिन बाद भाजपा ने बदला बांकीपुर का उम्मीदवार,नीरज सिन्हा को बनाया प्रत्याशी,पारिवारिक कारणों से अभिषेक ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 10, 2026Updated:July 10, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने पहले घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार की जगह अब नीरज कुमार सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। यह निर्णय अभिषेक कुमार द्वारा पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद लिया गया।

          शुक्रवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अभिषेक कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को संबोधित एक पत्र सौंपते हुए कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए निर्णय को पूरी तरह निजी एवं पारिवारिक कारणों से जुड़ा बताया।

          गौरतलब है कि अभिषेक कुमार ने गुरुवार को ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन के बाद आयोजित सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी प्रमुख सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। ऐसे में एक दिन बाद ही उनके चुनाव नहीं लड़ने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी।

          भाजपा ने स्थिति को देखते हुए तत्काल नया उम्मीदवार घोषित करते हुए नीरज कुमार सिन्हा पर भरोसा जताया है। पार्टी का कहना है कि बांकीपुर सीट पर राजग पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और संगठनात्मक स्तर पर चुनावी अभियान को पहले से तय रणनीति के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।

          बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव बिहार की प्रमुख राजनीतिक लड़ाइयों में माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदलने के फैसले को महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें नीरज कुमार सिन्हा के चुनावी अभियान और विपक्ष की रणनीति पर टिकी हैं।

          Abhishek Kumar (BJP) Bankipur Assembly constituency Bankipur By-Election Bihar by-election Bihar Politics BJP Bankipur Candidate BJP candidate Neeraj Kumar Sinha Patna News Samrat Chaudhary
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.