Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 18:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच
          Headline

          मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच

          today post liveBy today post liveJuly 4, 2026Updated:July 4, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News : मुजफ्फरपुर: जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र स्थित डेरा चौक पर शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे एक व्यवसायी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान स्थानीय किताब दुकानदार एवं प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार कुशवाहा रोज की तरह शनिवार सुबह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने बेहद करीब से कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
          स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल व्यवसायी को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
          पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। परिजनों का कहना है कि श्याम कुमार को दो गोलियां लगी थीं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
          मृतक किताब की दुकान चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी कारोबार करते थे। पुलिस शुरुआती जांच में व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता और जमीन से जुड़े विवाद को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक किसी विशेष व्यक्ति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
          मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News Muzaffarpur Breaking News Muzaffarpur murder property dealer murder Siwaipatti police station
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          July 4, 2026

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          July 4, 2026

          मोतिहारी: लोन के बहाने महिला से दुष्कर्म, माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

          July 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रेम विवाह के 3 माह बाद नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर ह/त्या का आरोप

          जमुई: सरकारी विद्यालय में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

          मुजफ्फरपुर: मंदिर में पूजा करने गए किताब दुकानदार सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जमीनी रंजिश के एंगल पर जांच

          मोतिहारी: लोन के बहाने महिला से दुष्कर्म, माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.