Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 3 July 2026 || 19:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»chapra»“पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा
          chapra

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chhapra News: जिले में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक घंटों तक टावर पर बैठा रहा और बार-बार यही मांग करता रहा कि पहले उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए, तभी वह नीचे उतरेगा। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कई घंटे चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे का अंत तब हुआ, जब युवक की पत्नी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

          घटना सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र की कैतुका लच्छी पंचायत की है। युवक की पहचान बबन शर्मा के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश टेंट-शामियाना का काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार माह पहले उसने गड़खा प्रखंड के अवतार नगर थाना क्षेत्र स्थित कोठियां नाराव गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने दिघवारा प्रखंड के आमी स्थित अंबिका भवानी मंदिर में शादी की थी।

          बताया जा रहा है कि चार दिन पहले किसी पारिवारिक विवाद के बाद मुकेश की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पत्नी को वापस लाने के लिए मुकेश ससुराल पहुंचा, लेकिन वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने पत्नी की विदाई से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर मुकेश अपने गांव लौटा और सीधे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

          टावर पर चढ़ने के बाद मुकेश लगातार कहता रहा कि “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगा।” सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। अमनौर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। पंचायत के मुखिया सुनील राय समेत कई लोगों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

          काफी प्रयासों के बाद प्रशासन ने युवक की पत्नी को घटनास्थल पर बुलाया। पत्नी के पहुंचने और बातचीत के बाद मुकेश शांत हुआ और सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की और दोनों पक्षों से बातचीत कर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना की पूरे इलाके में दिनभर चर्चा होती रही। हालांकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और प्रशासन की सूझबूझ से मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Amanour Police Station Bihar News Chhapra high-voltage drama Chhapra News dispute over wife visiting her parents' home Husband Wife Dispute latest Bihar news. love marriage dispute Man climbs mobile tower Saran News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          July 3, 2026

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          July 3, 2026

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          July 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          मैट्रिमोनियल ऐप से दोस्ती, युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.