Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 28 June 2026 || 18:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार
          Uncategorized

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chaibasa News:   पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तोरलो गांव में अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। डायन-बिसाही के शक में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती भाभी और आठ वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

          जानकारी के अनुसार, मृतका ननिका बिरुवा की आठ वर्षीय बेटी शर्मिला बिरुवा स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर बैठकर खाना खा रही थी। इसी दौरान उसका ताऊ रमाये बिरुवा नशे की हालत में हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और बिना किसी बहस या विवाद के बच्ची पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और कनपटी पर गंभीर वार होने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

          बेटी की चीख सुनकर गर्भवती मां ननिका बिरुवा उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन आरोपी ने उस पर भी बेरहमी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर कई वार किए गए, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घर में मौजूद अन्य बच्चे किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले।

          घटना के समय मृतका का पति दोकोल सिंह बिरुवा बैल चराने गया हुआ था। घर लौटने पर उसने पत्नी और बेटी के खून से लथपथ शव देखे तो बदहवास हो गया। उसने बताया कि एक ही पल में उसका पूरा परिवार उजड़ गया और अब छोटे बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया।

          पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रमाये बिरुवा की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी कई बार डरकर अपने देवर-देवरानी के घर शरण लेती थी। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में लंबे समय से नाराजगी थी। साथ ही वह अंधविश्वास के कारण अपनी भाभी को डायन मानता था। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक रंजिश और अंधविश्वास ने इस दोहरे हत्याकांड को जन्म दिया।

          वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया था। मंझारी थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी कर रविवार तड़के उसे उसके घर लौटते समय गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दिलीप सहाय मांझी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          double murder in Jharkhand Jharkhand Crime News Manjhari police station murder of a pregnant woman murder of an innocent girl Ramaye Birua arrested superstition-related murder West Singhbhum murder case Witch-hunting murder
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          June 26, 2026

          झारखंड के लातेहार की दो नर्तकी बहनों से पटना के नौबतपुर में गैंगरेप, तिलक समारोह में गई थी, 13 आरोपियों पर केस दर्ज

          June 20, 2026

          RSS कार्यालय हमला मामले में पकड़े गए आरोपी सैफ का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से हुआ था फरार , पुलिस जांच तेज

          June 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, घर-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.