Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 6 June 2026 || 19:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
          Headline

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 6, 2026Updated:June 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चयन

          New Delhi/Patna News:  भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है। बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में चयनित होकर इतिहास रच दिया है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का गौरव हासिल किया है।

          वैभव ने इस उपलब्धि के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 36 वर्ष पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने वर्ष 1989 में 16 वर्ष की आयु में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में चयनित होकर नया इतिहास रच दिया है।

          बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वैभव ने सीजन में 776 रन बनाए तथा 237.30 की शानदार स्ट्राइक रेट दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड 72 छक्के जड़कर विरोधी गेंदबाजों पर अपना दबदबा कायम रखा।

          उनके बेहतरीन प्रदर्शन का असर पुरस्कारों में भी दिखा। वैभव को सीजन का सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी, उभरता खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ प्रहारक, सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी और सर्वाधिक छक्के लगाने वाला खिलाड़ी जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिले। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टी-20 क्रिकेट में नए मानक स्थापित किए हैं।

          भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मुकाबले खेलेगी। इसके बाद 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में हिस्सा लेगी। वहीं एशियाई खेल 2026 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होगी, जहां भारत स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेगा।

          वैभव के चयन पर बिहार क्रिकेट संघ में खुशी की लहर है। बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन ने इसे बिहार क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और बिहार का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करेंगे।

          अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह युवा बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          BCA Bihar Cricket Bihar Cricket News Indian IPL 2026 Star Rajasthan Royals Player Sachin Tendulkar Record Team India Selection Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi Record Youngest Indian Cricketer
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          June 6, 2026

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          June 6, 2026

          भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

          June 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.