Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 5 June 2026 || 19:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….
          Headline

          विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 5, 2026Updated:June 5, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur News:   विक्रमशिला सेतु से जुड़े लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था पूरी होने के बाद 7 जून से एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। लंबे समय से बंद इस महत्वपूर्ण मार्ग के खुलने से भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

          जानकारी के अनुसार, सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा चार स्थानों पर बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कई चरणों में सफल ट्रायल भी किया गया, जिसमें बेली ब्रिज की क्षमता और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। ट्रायल सफल रहने के बाद प्रशासन ने आवागमन शुरू करने का निर्णय लिया है।

          भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे से विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि फिलहाल केवल 10 टन तक भार क्षमता वाले वाहनों को ही सेतु से गुजरने की अनुमति होगी। भारी वाहनों के प्रवेश पर अभी प्रतिबंध रहेगा।

          डीएम ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए गए बेली ब्रिज वन-वे सिस्टम पर आधारित हैं। ऐसे में यातायात को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार की गई है। इसके तहत पर्याप्त संख्या में पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

          वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बेली ब्रिज पर तीन शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती रहेगी और पुलिसकर्मी 24 घंटे निगरानी करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।

          गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसके कारण भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा था। व्यापार, परिवहन और दैनिक आवागमन पर भी इसका व्यापक असर पड़ा था।अब 7 जून से सेतु पर दोबारा आवागमन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bailey Bridge Bihar Bhagalpur latest news Bhagalpur News bihar infrastructure news Bihar Traffic Update BRO Bridge Construction Kosi Seemanchal News Vikramshila Bridge Update vikramshila setu news Vikramshila Setu Reopen
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          June 5, 2026

          10 जून से बिहार में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य, बिना ISTP खनिज वाहनों पर होगी कार्रवाई

          June 5, 2026

          खान सर पर हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, फायरिंग मामले में गिरफ्तार गार्डस के बयान के बाद बढ़ी खान सर की मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

          June 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….

          10 जून से बिहार में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य, बिना ISTP खनिज वाहनों पर होगी कार्रवाई

          खान सर पर हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, फायरिंग मामले में गिरफ्तार गार्डस के बयान के बाद बढ़ी खान सर की मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

          प्रेम, शादी और साजिश! दिलशाद की ह/त्या का चौंकाने वाला सच आया सामने आया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.