Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 22 April 2026 || 19:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब
          झारखंड

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:  रामगढ़ शहर के गोलपार इलाके में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में गए एक परिवार के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब कपड़ा फेरी का व्यवसाय करने वाले रामप्रवेश साव अपने पूरे परिवार के साथ बिहार में एक शादी में शामिल होने गए हुए थे।

          परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर के दो कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखे कीमती सामान को लेकर फरार हो गए।

          पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने करीब छह से सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 1.20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में सोने की मांगटीका, नथिया, चेन, दो सेट झुमका, एक मंगलसूत्र सहित कई अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा चोरों ने व्यवसाय के लिए घर में रखी नई और महंगी साड़ियां भी चुरा लीं, जिससे नुकसान और बढ़ गया है।

          घटना का एक चौंकाने वाला पहलू यह भी सामने आया है कि चोरों ने घर की छत पर बैठकर खाना-पीना भी किया। मौके से सिगरेट के अवशेष भी बरामद हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी समय घर में बिताया।

          बुधवार सुबह जब पड़ोसियों को घर में चोरी की जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

          मोहल्ले के लोगों में इस घटना के बाद भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि खाली घरों को निशाना बनाकर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Crime News Ramgarh theft case #RamgarhChori #JharkhandNews #TheftCase #CrimeNews #BreakingNews
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          April 22, 2026

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          April 22, 2026

          गुमला से लापता बच्ची केस में हाई कोर्ट सख्त, दो हफ्ते का अल्टीमेटम,7 साल बाद भी सुराग नहीं, अब CBI जांच की चेतावनी

          April 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.