Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 19 April 2026 || 19:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»Heatwave Alert: झारखंड में गर्मी का कहर: डाल्टनगंज 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट
          झारखंड

          Heatwave Alert: झारखंड में गर्मी का कहर: डाल्टनगंज 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:   झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं। रविवार को पलामू जिले के डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

          वहीं पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिलों में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। राजधानी रांची में भी सुबह से ही आसमान साफ रहा और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। यहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है।

          India Meteorological Department (आईएमडी) के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को झारखंड के कई जिलों में लू चलने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है।

          राज्य के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चाईबासा में पारा 39.8 डिग्री तक पहुंच गया।

          हालांकि इस तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने थोड़ी राहत की भी संभावना जताई है। 24 और 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

          पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम तापमान गुमला में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अन्य जिलों की तुलना में काफी कम रहा।

          मौसम विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand heatwave alert Jharkhand weather news today झारखंड गर्मी अपडेट डाल्टनगंज तापमान 43 डिग्री लू अलर्ट झारखंड Jharkhand Heat Update | Jharkhand Heatwave Alert | Daltonganj Temperature at 43 Degrees | Jharkhand Weather News Today | Heatwave Alert for Jharkhand
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सारंडा में नक्सलियों को सीआरपीएफ की आखिरी चेतावनी, 1 महीने में करें सरेंडर

          April 18, 2026

          बहन की शादी से पहले भाई ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी बना कारण,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

          April 18, 2026

          धनबाद में अपराधियों का तांडव जारी, घर में घुसकर शुभम यादव की गो/ली मारकर ह/त्या, इलाके में दहशत

          April 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केदारनाथ यात्रा 2026: पंचमुखी डोली रवाना, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट,अक्षय तृतीया पर शुरू हुई चारधाम यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

          नालंदा में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हादसे का रचा झूठा नाटक]

          Heatwave Alert: झारखंड में गर्मी का कहर: डाल्टनगंज 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

          मध्य प्रदेश में बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे मास्टरमाइंड डेहरी स्टेशन से गिरफ्तार,15 लाख कैश और सोना बरामद

          सारंडा में नक्सलियों को सीआरपीएफ की आखिरी चेतावनी, 1 महीने में करें सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.