Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 21:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने की अपहरण की कोशिश नाकाम ,झांसे में फंसाकर बाइक पर बैठाया था
          Headline

          चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने की अपहरण की कोशिश नाकाम ,झांसे में फंसाकर बाइक पर बैठाया था

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chaibasa News: जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक नौ वर्षीय स्कूली बच्ची की बहादुरी और सूझबूझ से संभावित अपहरण की एक बड़ी घटना टल गई। अज्ञात युवक द्वारा बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश के दौरान बच्ची ने चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं बच्ची की हिम्मत की लोग सराहना कर रहे हैं।

          मिली जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पानी टंकी इलाके की रहने वाली लक्ष्मी धनवार (9) मंगलवार की शाम मनोहरपुर बाजार से घर के लिए कुछ सामान खरीदने गई थी। बाजार से लौटते समय एक अज्ञात युवक ने उसे घर तक छोड़ने का झांसा दिया। बच्ची को लगा कि युवक उसे सुरक्षित घर तक पहुंचा देगा, इसलिए वह उसकी बाइक पर बैठ गई।

          हालांकि कुछ दूरी तय करने के बाद बच्ची को शक हुआ, क्योंकि युवक उसके घर के रास्ते से आगे निकल गया। जब लक्ष्मी ने बाइक रोकने को कहा तो युवक ने उसकी बात अनसुनी कर दी और बाइक चलाता रहा। स्थिति को भांपते हुए बच्ची ने तुरंत साहस और समझदारी का परिचय दिया।

          लक्ष्मी ने जोखिम उठाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद उसने सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों की मदद से वह किसी तरह अपने घर पहुंच सकी।

          घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है।

          इस घटना के बाद परिवार की ओर से मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बुधवार को थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bravery of the girl Jharkhand Crime News kidnapping attempt West Singhbhum News अपहरण की कोशिश Manoharpur kidnapping attempt झारखंड क्राइम न्यूज पश्चिमी सिंहभूम खबर बच्ची की बहादुरी मनोहरपुर अपहरण प्रयास
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          June 24, 2026

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          June 24, 2026

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.