Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा
    Headline

    19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होकर नवमी तिथि तक चलता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी, इसलिए इसे नवसंवत्सर यानी हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।

    पुरोहित मनोज पांडेय के अनुसार नवरात्रि का पर्व अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है। इन दिनों श्रद्धालु घरों और मंदिरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करते हैं और अखंड ज्योति जलाते हैं। नौ दिनों तक भक्त दुर्गा सप्तशती का पाठ, मंत्र जप और व्रत रखकर देवी से सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं।

    उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रि के पहले दिन विशेष शुभ योग बन रहे हैं। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार शुक्ल योग, कलात्मक योग और छत्र योग के संयोग में कलश स्थापना की जाएगी, जो अत्यंत शुभ मानी जाती है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इन शुभ योगों में पूजा-अर्चना करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

    नवरात्रि के दौरान कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व भी पड़ते हैं। 26 मार्च को महाअष्टमी का व्रत रखा जाएगा, जबकि 27 मार्च को महानवमी के साथ कन्या पूजन, हवन और आरती के साथ नवरात्रि का समापन होगा। इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी भी मनाया जाएगा।

    इसके अलावा चैती छठ पर्व भी इसी अवधि में मनाया जाएगा। चैती छठ 22 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। पहले दिन 22 मार्च को नहाय-खाय, 23 मार्च को खरना, 24 मार्च को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य और 25 मार्च को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्रि का समय साधना, उपासना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है। इस दौरान देवी आराधना से भक्तों के जीवन में सुख, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chaitra Chhath Puja date Kalash installation time 2026 Ram Navami 2026 When is Chaitra Navratri कलश स्थापना मुहूर्त 2026 चैती छठ पूजा तिथि चैत्र नवरात्रि 2026 चैत्र नवरात्रि कब है रामनवमी 2026 Chaitra Navratri 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.