Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 20:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बड़कागांव में युवक की ह/त्या, भागती स्कॉर्पियो से कुचलकर एक और की मौत , पुलिस बोर्ड लगी स्कॉर्पियो से आए हमलावर, वारदात के बाद गाड़ियों में लगाई आग
          Headline

          बड़कागांव में युवक की ह/त्या, भागती स्कॉर्पियो से कुचलकर एक और की मौत , पुलिस बोर्ड लगी स्कॉर्पियो से आए हमलावर, वारदात के बाद गाड़ियों में लगाई आग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Hazaribagh News:  जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में गुरुवार देर रात हुई हिंसक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आपसी रंजिश में हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़कागांव चौक पर सड़क जाम कर दिया।

          जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात अपराधी एक स्कॉर्पियो वाहन से नापो खुर्द गांव पहुंचे। वहां उन्होंने रोहित साव नामक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में रोहित साव गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

          हमले के बाद अपराधी तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो से भागने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी की चपेट में आकर प्रदीप कुमार साव नामक व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसके अलावा वाहन की टक्कर से महेंद्र साव, सागर कुमार और राजू साव सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग और रांची के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस स्कॉर्पियो से हमलावर भाग रहे थे, उस पर पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था। हालांकि घटना के बाद उस बोर्ड को हटा दिया गया। भागने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई और पास के एक घर के पास जाकर पलट गई, लेकिन इसके बावजूद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

          बताया जा रहा है कि फरार होने से पहले अपराधियों ने गांव में खड़ी दो गाड़ियों में भी आग लगा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक रोहित साव का संबंध कोयला कारोबार से था, जिसके कारण इस घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

          घटना की सूचना मिलने के बाद बड़कागांव के एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी कृष्ण गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

          इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड निकाय चुनाव: भाजपा समर्थित विजेताओं का 8 मार्च को रांची में सम्मान समारोह

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Barkagaon Napo Khurd incident coal business rivalry death by being crushed by Scorpio Hazaribagh murder case Jharkhand Crime News कोयला कारोबार रंजिश झारखंड क्राइम न्यूज बड़कागांव नापो खुर्द घटना स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत हजारीबाग हत्या मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          April 22, 2026

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.