Deoghar News : देश के जाने-माने उद्योगपति Gautam Adani रविवार को झारखंड के देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध Baba Baidyanath Dham में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाबा भोलेनाथ के दरबार में माथा टेकते हुए अडानी ने झारखंड और पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ दौरा
गौतम अडानी के आगमन से पहले देवघर एयरपोर्ट और शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अडानी ने बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे को लेकर पहले से विस्तृत तैयारी की गई थी। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का संक्षिप्त दौरा किया और स्थानीय पुजारियों से बातचीत भी की।
भागलपुर में पावर प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षण
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, देवघर के बाद गौतम अडानी भागलपुर के पीरपैंती इलाके का दौरा करेंगे। यहां प्रस्तावित पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया जाएगा। हालांकि इस यात्रा को आध्यात्मिक दौरे के रूप में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसे काफी अहम माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही राज्य में चर्चाएं तेज हैं।
Read More : Donald Trump ने दुनिया पर फोड़ा टैरिफ बम, जानें अब कितना वसूलेगा अमेरिका?
सांसद निशिकांत दुबे ने किया स्वागत, निवेश पर भी चर्चा
देवघर पहुंचने पर स्थानीय सांसद Nishikant Dubey ने गौतम अडानी का स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक, अडानी ग्रुप ने भविष्य में देवघर में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की है। अगर यह योजना साकार होती है, तो इससे क्षेत्र में रोजगार और विकास को नई रफ्तार मिल सकती है। गौतम अडानी का यह दौरा जहां आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा रहा, वहीं इसके आर्थिक और औद्योगिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। अब सभी की नजर उनके भागलपुर दौरे और संभावित निवेश योजनाओं पर टिकी है।
